फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायूस नहीं होंगे सैलानी, ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर अब काउंटर पर भी मिलेंगे टिकट

Sat, 02 Jan 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tickets Will Also Available On Counter At Taj Mahal Agra Fort And All   Monuments
नये साल पर आगरा किला पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के टिकट ऑनलाइन खत्म हो जाने के बाद अब पर्यटकों को मायूस नहीं लौटना होगा। नए साल में ताजमहल समेत स्मारकों पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नई व्यवस्थाएं की हैं, जिसके तहत ऑनलाइन टिकट खत्म हो जाने के बाद स्मारकों पर टिकट खिड़कियों के जरिए ऑफलाइन टिकट बेचे जाएंगे।
Tickets Will Also Available On Counter At Taj Mahal Agra Fort And All   Monuments
आगरा किला पर शुरू हुई टिकट खिड़की - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा सिकंदरा स्मारक पर दोपहर बाद ऑन लाइन टिकट खत्म होने के बाद काउंटरों से टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई। शनिवार को ताजमहल पर भी तीन टिकट काउंटर खोले जाएंगे।
 
Tickets Will Also Available On Counter At Taj Mahal Agra Fort And All   Monuments
सिकंदरा स्मारक पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
नए साल में आगरा आने वाले सैलानियों की बड़ी मुश्किल दूर हो गई। ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले सैलानियों को टिकटों की कैपिंग होने के कारण तब मायूस लौटना पड़ता था, जब वह दोपहर में ताज आने पर सभी ऑनलाइन टिकट बिकी पाते थे। डीएम प्रभु एन सिंह के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शुक्रवार से टिकट काउंटरों को शुरू करा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tickets Will Also Available On Counter At Taj Mahal Agra Fort And All   Monuments
आगरा किला पर आए सैलानी टिकट खरीदते हुए - फोटो : अमर उजाला
आगरा किला पर दोपहर बाद 3:30 बजे ऑनलाइन टिकट खत्म हो गए, जिसके बाद एएसआई ने आगरा किला के गेट के बाहर लगे काउंटर से टिकटों की बिक्री शुरू करा दी। इसी तरह अकबर का मकबरा और फतेहपुर सीकरी में भी नए साल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एएसआई ने ताजमहल के लिए दो दिन पहले ही फतेहपुरी मस्जिद में व्यवस्थाएं पूरी कर ली थीं। शनिवार से ताजमहल पर भी ऑफ लाइन यानी टिकट काउंटरों से टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Tickets Will Also Available On Counter At Taj Mahal Agra Fort And All   Monuments
आगरा किला में सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
मायूस नहीं लौटेंगे सैलानी
शुक्रवार को किला, सीकरी और सिकंदरा में काउंटर शुरू कर दिए गए। शनिवार को ताजमहल पर 3 काउंटर शुरू कर दिए जाएंगे, लेकिन यह काउंटर तब बिक्री करना शुरू करेंगे, जब ऑनलाइन सभी टिकट बिक चुके होंगे। यह उन सैलानियों के लिए सुविधा है जो टिकट न मिलने के कारण मायूस लौट रहे थे।  - वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed