आगरा के थाना सिकंदरा में चोरी के आरोप में पकड़ कर लाए गए राजू गुप्ता की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। राजू के पड़ोसियों का कहना है कि पुलिस राजू को हिरासत में लेने के लिए विधायक लिखी गाड़ी से आई थी। मृतक के चाचा अशोक ने बताया कि उन्हें मोहल्ले के लोगों ने यह बात बताई है। इसकी जांच होनी चाहिए। तभी पता चलेगा कि पुलिस ने गाड़ी पर विधायक लिखवा रखा था या फिर किसी विधायक की ही गाड़ी थी।
विधायक लिखी गाड़ी से पुलिस हिरासत में युवक की मौत का कनेक्शन, सामने आई चौंकाने वाली बात
मामले में प्रभारी इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मृतक की मां की तहरीर पर दो पड़ोसी और अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नरेंद्र एन्क्लेव निवासी राजू गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता पर पड़ोसी अंशुल गुप्ता ने घर से गहने चोरी का आरोप लगाया था। अंशुल ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने राजू को पकड़ लिया था। 22 नवंबर को हिरासत में उसकी मौत हो गई थी।
विधायक लिखी गाड़ी से पुलिस हिरासत में युवक की मौत का कनेक्शन, सामने आई चौंकाने वाली बात
3 of 8
मृतक की मां रेनू लता गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की मां रेनू लता ने तहरीर में आरोप लगाया कि नरेंद्र एन्क्लेव निवासी अंशुल और विवेक राजू को पकड़कर ले गए थे। थाने में ले जाकर उसकी पिटाई की गई। बिना महिला पुलिस कर्मी के रेनू लता को भी थाने घसीटकर लाया गया। पूरे दिन थाने पर रखा। उनके सामने ही बेटे की कपड़े उतारकर पिटाई की गई। 22 नवंबर को उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना सिकंदरा के इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह, एसआई अनुज सिरोही और एसआई तेजवीर सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
विधायक लिखी गाड़ी से पुलिस हिरासत में युवक की मौत का कनेक्शन, सामने आई चौंकाने वाली बात
4 of 8
मृतक की मां को ढांढस बंधाती कांग्रेस नेता शबाना खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
रेनू गुप्ता ने मामले में अंशुल, विवेक और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रेनू लता गुप्ता मूलरूप से मथुरा की रहने वाली हैं। शुक्रवार को उनके देवर अशोक कुमार सहित अन्य परिजन आ गए। राजू के चाचा अशोक के अनुसार मोहल्ले के लोगों का कहना है कि राजू को विधायक लिखी गाड़ी से ले जाया गया। उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है, घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। राजू के चाचा अशोक मथुरा के हैं। वो भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
विधायक लिखी गाड़ी से पुलिस हिरासत में युवक की मौत का कनेक्शन, सामने आई चौंकाने वाली बात
5 of 8
सिकंदरा थाने में मृतक की मां और कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को राजू की मां रेनू लता के साथ कांग्रेस नेता शबाना खंडेलवाल, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे थे। रेनू ने रोते हुए एसपी सिटी प्रशांत वर्मा से कहा कि वह अब किसके सहारे जिएगी। एक बेटा ही था, जिसके साथ वह रहती थीं। पति की मौत हो गई है। बेटा राजू ज्यादा समझदार नहीं था। इसके बावजूद चोरी का झूठा आरोप लगाया गया। थाने में बेरहमी से पिटाई की गई। उनके सामने ही पुलिस ने बेटे के कपड़े उतारकर डंडे बरसाए। पिटाई से उसकी मौत हो गई। मेरे बेटे को मारने वाले को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।