फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें

Fri, 23 Nov 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 23 Nov 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
migratory birds coming to sur sarovar bird sanctuary agra
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली हाईवे के पास आठ वर्ग किमी में फैले सूर सरोवर पक्षी विहार में 15 हजार प्रवासी परिंदे पहुंच गए हैं। दिवाली से पहले ही सर्दियों की शुरुआत और तापमान अनुकूल होने के कारण विदेशी प्रवासी पक्षियों से कीठम गुलजार हो गया है। 

सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें

migratory birds coming to sur sarovar bird sanctuary agra
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
हजारों किमी दूर यूरोपीय देशों के ठंडे इलाकों से उड़कर विदेशी पक्षी कीठम पहुंच रहे हैं और देसी पक्षियों के साथ मिलकर शिकार कर रहे हैं। हालांकि इस बार झील में पानी ज्यादा होने से विदेशी पक्षियों के सामने शिकार की मुश्किल ज्यादा आ रही है।

सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें

migratory birds coming to sur sarovar bird sanctuary agra
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
कीठम में विदेशी पक्षियों में बार हेडेड गूज, पेलिकन, फ्लेमिंगो, नार्दन शावलर, पिनटेल आ चुके हैं, जबकि अभी तापमान कम होने पर कई और प्रवासी पक्षी आने हैं। स्थानीय प्रवासी पक्षियों में पेंटेड स्टॉर्क, ग्रेट कारमोरेंट, स्पून बिल, ग्रे हेरोन, ईग्रेट, स्नेक बर्ड, आई विश भी नजर आने लगे हैं। अब तक करीब 15 हजार पक्षियों का कलरव सुनाई देने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें

migratory birds coming to sur sarovar bird sanctuary agra
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी के पास होने के कारण यह बड़े इलाके में पक्षी दिखाई दे रहे हैं। बीते साल तापमान ज्यादा होेने के कारण कीठम में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में प्रवासी पक्षी आ सके थे, जो मार्च तक बने रहे, लेकिन इस बार नवंबर के पहले सप्ताह से ही कीठम में प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा है। 
विज्ञापन

सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें

migratory birds coming to sur sarovar bird sanctuary agra
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
कीठम झील में इस साल पानी ज्यादा है। आम तौर पर सर्दियों में 18-19 फुट पानी में ही झील के बीच में कई टापू बनते हैं, जिनके किनारों पर बैठकर पक्षी शिकार करना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार पानी ज्यादा होने से यह कीठम में ज्यादा देर नहीं रुक रहे। दोपहर में यह पास में बह रही यमुना नदी का रुख कर लेते हैं। यमुना में पानी कम होने से यह बीच में बनने वाले टापू और रेत में बैठकर मछलियों का शिकार करते दिखते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed