{"_id":"5ed159464f06d8246d02f5a2","slug":"three-killed-after-storm-and-rain-hit-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश का कहर: आगरा में 124 की रफ्तार से आई 'आफत', सहम गए लोग, तस्वीरों में देखें मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश का कहर: आगरा में 124 की रफ्तार से आई 'आफत', सहम गए लोग, तस्वीरों में देखें मंजर
Sat, 30 May 2020 10:43 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 May 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
आगरा में आंधी-बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच आगरा में शुक्रवार शाम का आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 124 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद ओलों के साथ तेज बारिश हुई। आंधी, ओले और बारिश से भारी नुकसान हुआ। शहर में 10 से ज्यादा मकान गिर गए। बच्ची सहित तीन की मौत हो गई, 25 लोग घायल हुए हैं। शहर से देहात तक 200 से ज्यादा पेड़ धराशायी हो गए। कुदरत के कहर से बेजुबान भी नहीं बच सके। कई पशु और सैकड़ों पक्षी मर गए। अगली स्लाइड्स में देखिए तबाही का मंजर...
गाड़ी में सांसद राजकुमार चाहर
- फोटो : अमर उजाला
पूरे शहर और देहात की बिजली गुल हो गई
आंधी से आगरा-जयपुर हाईवे पर ही 50 से ज्यादा पेड़ गिरे। यहां से गुजर रहे सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि हर 20 मीटर पर पेड़ गिरा पड़ा है। शहर में जयपुर हाउस, शाहगंज में ही 20 से ज्यादा पेड़ टूटे हैं। मोबाइल टावर, यूनीपोल को भी नुकसान पहुंचा है। आंधी के बाद तेज बिजली चमकी और फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के जानकारों ने इसे पश्चिमी विक्षोभ बताया है।

नगला पदमा में हुआ नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
थाना सदर क्षेत्र के नगला कर्मवीर में जयवीर और रमेश चंद के मकान गिर गए। जयवीर की छह साल की बच्ची नंदनी की मौत हो गई। जयवीर सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए। डौकी क्षेत्र में 60 साल के कैलाशी और फतेहाबाद में 50 के रामशंकर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में आई भयंकर आंधी
- फोटो : अमर उजाला
कमला नगर : मकानों के शीशे टूट गए
आंधी के दौरान ही पेड़ गिर गए। लोग घरों में दुबक गए। ओलों से मकानों के शीशे टूट गए। बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से सप्लाई बंद कर दी गई। ऋषि अग्रवाल ने बताया कि आंधी के बाद मेडिकल स्टोर और किराने की दुकानें भी बंद हो गई।

आंधी-बारिश ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
शाहगंज के चिल्लीपाड़ा में आंधी से मकान गिर गया। इसके मलबे में परिवार दब गया। भाजपा नेता हेमंत भोजवानी ने बताया कि मकान के मलबे में रिजवान, यासमीन, इकरा, आइफा सहित पांच लोग दब गए। इन्हें लोगों ने निकाला। सभी घायल हैं। इनके अलावा मंदिर का सेवादार मनीष घायल हुआ। उड़ता हुआ कांच आकर उसकी बांह में धंस गया।