फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीटी स्कैन मशीन में बच्चे की मौत: हंसते हुए गया मासूम... मशीन से बाहर निकाला तो थम चुकी थीं सांसें

Sat, 18 Dec 2021 04:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Three and a half year old child dies in CT scan machine in Agra
सीटी स्कैन के दौरान बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना नाई की मंडी के सुभाष पार्क स्थित अग्रवाल सीटी सेंटर में शुक्रवार शाम को साढ़े तीन साल के दिव्यांश की सीटी स्कैन के दौरान मौत हो गई। मासूम छत से गिर गया था। उसके माता-पिता सीटी स्कैन कराने के लिए लेकर आए थे। उनका कहना था कि दिव्यांग हंसते-खेलते सीटी स्कैन मशीन में गया था। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। 



घटना की जानकारी पर परिजन इकट्ठा हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। इस पर डॉक्टर और कर्मचारी सेंटर को बंद करके भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से बेटे की मौत हुई है। देर रात पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Three and a half year old child dies in CT scan machine in Agra
सीटी स्कैन के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि धनौली के रहने वाले विनोद कुमार का बेटा दिव्यांश छत से गिर गया था। इससे उसके चोट लगी थी। वह शाम पांच बजे उसे नामनेर स्थित एसआर हॉस्पिटल में लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने शाम को उसको सीटी स्कैन के लिए भेज दिया। इस पर सुभाष पार्क स्थित डॉ नीरज अग्रवाल के सेंटर पर लेकर आए थे। यहां पर दिव्यांश को इंजेक्शन लगाए गए। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। 
Three and a half year old child dies in CT scan machine in Agra
सीटी स्कैन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
सीटी सेंटर के कर्मचारियों ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वह बच्चे को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मगर, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन उसे लेकर सिटी स्कैन करने वाले डॉक्टर के पास आए। मगर, सेंटर पर ताला लगा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three and a half year old child dies in CT scan machine in Agra
सीटी स्कैन सेंटर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
बाद में परिजनों ने अपने परिचितों को जानकारी दी। इसके बाद वह सेंटर पर आ गए और हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मृतक बच्चे के चाचा योगेश कुमार की तहरीर पर डॉक्टर नीरज अग्रवाल, उनके कर्मचारी और एसआर हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Three and a half year old child dies in CT scan machine in Agra
सीटी स्कैन से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के पास बच्चे के सीटी स्कैन के दौरान की वीडियो भी हैं, जिसमें वह बातचीत कर रहा है। खा पी भी रहा है। यह परिजनों ने पुलिस को भी दिखाएं हैं। सेंटर के संचालक सहित अन्य फरार हैं। आरोप है कि गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने की वजह से बच्चे की मौत हुई है। एसआर हॉस्पिटल में भी उपचार नहीं किया। उनका बच्चा खेल रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed