फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGP एक्सप्रेसवे हादसाः बेटी की शादी के लिए मथुरा आ रहा था परिवार, सात लाशें देख सहम गया गांव

Tue, 05 Jun 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Tue, 05 Jun 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
those killed in the road accident were coming to attend the wedding ceremony
नगला श्याम में शवों के पास ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस-वे हुए हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। ये परिवार पंजाब के मोहाली से शादी में शरीक होने के लिए गांव आ रहा था। इस हादसे के गांव के मातम पसरा गया। 

KGP एक्सप्रेसवे हादसाः बेटी की शादी के लिए मथुरा आ रहा था परिवार, सात लाशें देख सहम गया गांव

those killed in the road accident were coming to attend the wedding ceremony
पलवल में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
थाना मांट क्षेत्र के नगला श्याम निवासी देवी सिंह, ओमवती, जतिन चौधरी के परिवार के लोग चंडीगढ़ के मोहाली में गैस सप्लाई का काम करते थे। देवी सिंह की बेटी प्रियंका की 20 जून को शादी थी। मैक्स गाड़ी से सवार होकर पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए नगला श्याम आ रहा था।

KGP एक्सप्रेसवे हादसाः बेटी की शादी के लिए मथुरा आ रहा था परिवार, सात लाशें देख सहम गया गांव

those killed in the road accident were coming to attend the wedding ceremony
पलवल में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कुंडली-पलवल-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर सुबह पांच बजे किसी वाहन से मैक्स पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में विजयपाल, अनन्या पुत्री धर्मो, जतिन चौधरी पुत्र धर्मवीर, देवी सिंह पुत्र वासुदेव, ओमवती पत्नी धर्मवीर, विजयपाल पुत्र भोंदू, सीमा उर्फ गुड़िया पुत्री विजयपाल की मौत हो गई, जबकि राखी, ममता, पूजा, प्रवीण, सूरज, संगीत सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

KGP एक्सप्रेसवे हादसाः बेटी की शादी के लिए मथुरा आ रहा था परिवार, सात लाशें देख सहम गया गांव

those killed in the road accident were coming to attend the wedding ceremony
पलवल में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि बेटी की शादी कैसे होगी अब तो कोई भी सहारा नहीं रहा। गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर तहसील मांट में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचे और एसडीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया से मुआवजे की मांग की। एसडीएम ने कहा कि मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 
विज्ञापन

KGP एक्सप्रेसवे हादसाः बेटी की शादी के लिए मथुरा आ रहा था परिवार, सात लाशें देख सहम गया गांव

those killed in the road accident were coming to attend the wedding ceremony
पलवल में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतक देवी सिंह के बेटे ब्रजमोहन ने बताया कि वो लोग 20 साल से चंडीगढ़ के मोहाली में रहकर गैस सप्लाई का काम करते थे। नई मैक्स पिकअप गाड़ी खरीद कर काम को बढ़ा लिया था। देवी सिंह की बेटी प्रियंका की शादी 20 जून को नौहझील के गांव पालखेड़ा में होनी थी, लेकिन अभी तक शादी के पूरे कार्ड भी नहीं बंट सके थे। उससे पहले ही परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed