एटा शहर के बीचोंबीच से बदमाशों ने एटीएम काटकर 26 लाख रुपये पार कर लिए। इस मामले में एजेंसी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस एटीएम के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलने की उम्मीद लगाए बैठी थी। लेकिन बृहस्पतिवार को तकनीकी जानकारी में पता लगा कि ये कैमरे बंद पड़े थे। उधर, एजेंसी की ओर से अधिवक्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।
मंगलवार की रात शहर में जीटी रोड स्थित अरुणा नगर गेट पर एक दुकान में संचालित एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर बदमाश 26 लाख 5 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इस मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। अगर सीसीटीवी कैमरा सही होते तो बदमाशों की पहचान और हरकतें इसमें रिकॉर्ड हो जातीं। लेकिन बैंक और कार्यदायी कंपनी हिताजी की लापरवाही के चलते सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत तक नहीं कराई गई। आसपास के कैमरों में कुछ कारें रात के समय एटीएम के आसपास आकर रुकी हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। उनसे आए-गए लोगों की भी पहचान करने में पुलिस जुटी है।
2 of 5
एटीएम लूट: घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
हिताजी पेमेंट सर्विसेज प्रालि की ओर से कासगंज के अधिवक्ता अनूप कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनको कंपनी के लीगल एडवाइजर अधिवक्ता अमित तंदर की ओर से अधिकृत किया गया।
3 of 5
एटीएम लूट: घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले
जिस एटीएम में वारदात हुई है, उसके आसपास के भवनों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस बृहस्पतिवार को दिन भर खंगालती रही। कुछ संदिग्ध कैमरों में नजर आए हैं, उनकी पुलिस तलाश कर रही है और कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
4 of 5
एटीएम लूट: घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एक चौकीदार की भूमिका संदिग्ध
एक्सिस बैंक के एटीएम में बदमाश गैस कटर चलाते रहे और एक प्राइवेट चौकीदार बाहर घूमता रहा। चौकीदार एक सीसीटीवी कैमरे फुटेज में नजर आ रहा है। इसकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस उसके बारे में जानकारी करने में जुटी हुई है कि कहीं चौकीदार संलिप्त तो नहीं था।
5 of 5
एटीएम लूट: घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि एटीएम लूटकांड में कंपनी की लापरवाही भी सामने आई है, सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए हैं। अगर सीसीटीवी कैमरे ठीक होते तो काफी मदद मिल सकती थी। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।