एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन आगरा लोकसभा की सांसद खेल प्रतियोगिता में 12 खेल प्रतियोगिताओं में तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सुबह आठ बजे से ही टीमों ने स्टेडियम पहुंचना शुरू कर दिया। पूर्व ओलंपियन एमपी सिंह का सांसद एसपी सिंह बघेल, मधु बघेल, दिगंबर सिंह धाकरे और नीलू धाकरे ने स्वागत किया। खेल प्रतियोगिताएं में देर शाम तक खिलाड़ी पहला स्थान पाने के लिए पसीना बहाते रहे। संचालन रीनेश मित्तल ने किया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव, सचिव राहुल पालीवाल, जिला बास्केटबाल संघ के संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल, बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, हॉकी मास्टर आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई, जिला टीटी संघ की सचिव डॉ. अलका शर्मा, जिला कबड्डी संघ के सचिव शाहिद आदि मौजूद रहे।
सांसद खेल स्पर्धा: फाइनल तक पहुंचने के लिए हुए कड़े मुकाबले, देखिए दूसरे दिन प्रतियोगिता के परिणाम और तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का कंट्रोल रूम पूरे दिन हलचल का केंद्र बना रहा। छोटी से छोटी समस्या से लेकर बड़ी से बड़ी दिक्कत का निपटारा कंट्रोल रूम से पूरे दिन हो रहा है। स्पर्धा के संयोजक दिगंबर सिंह धाकरे ने बताया कि स्पर्धा के संचालन में विभिन्न समितियों की पांच सौ लोगों की टीम व्यवस्था संभाल रही है। इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे दिन सर्टिफिकेट वितरण में लगे हैं।
दो साल बाद बड़ा आयोजन
दो साल बाद स्टेडियम में इतना बड़ा खेल आयोजन हो रहा है। कोरोना के कारण दो साल से कोई भी बड़ी प्रतियोगिता स्टेडियम में नहीं हो सकी थी। स्टेडियम की सभी पार्किेंग दिन में ही भर रही हैं। स्टेडियम के मुख्य द्वार के बाहर दोपहर में वाहनों की कतारें कतार लग गई। इसके साथ ही जगह-जगह खिलाड़ियों की टोलियों भी प्रतियोगिता की रंगत को बढ़ा रही हैं।
सांसद खेल स्पर्धा में सबसे ज्यादा पंजीकरण बैडमिंटन में हुए हैं। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी ने बताया कि बैडमिंटन में सबसे ज्यादा 700 पंजीकरण हुए हैं। इनमें सबसे छोटी खिलाड़ी पांच साल की है। शीतलानी ने बताया कि प्रतियोगिता शुरू होने के बाद भी लगातार पंजीकरण के लिए खिलाड़ी आ रहे हैं।
सांसद बघेल भी खेले
सांसद एसपी सिंह बघेल खिलाड़ियों का जोश देकर इस कदर खुश हुए टीटी हाल में वह अपने को खेलने से रोक नहीं सके। यहां उन्होंने बच्चों के साथ पांच मिनेट तक टेबिल टेनिस खेला। साथ ही उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए हमेशा अनुशासित रहने की सीख दी।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम:
बैडमिंटन
अर्थव रावत, प्रांजल पुरी, शिवम, हर्ष, नमन, तन्मय, सागर, प्रखर, विवेक, अभय, आर्यन, शिवम, रुद्र, हर्ष, अभिषेक, मयंक औ राजीव ने अपने-अपने मैच जीते।
हैंडबॉल
पुलिस क्लब, आरबीएस इंटर कालेज, जीएलए क्लब, आरबीएस कालेज, ऐरो क्लब विजेता बने।
टेबिल टेनिस:
पुरुष वर्ग में सुब्रत और गौरव रावत फाइनल में पहुंच चुके हैं। पुरुष युगल में विशाल व सौरभ, सुब्रत व श्रीधर और आशुतोष व गौरव की जोड़ी ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
एथलेटिक्स:
भाला फेंक में महिला वर्ग में बबिता सिंह पहले, खुशी दूसरे और निधि तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में पुनीत पहले, प्रेम शंकर दूसरे और सुखवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में शिवानी को पहला, रोशनी को दूसरा और कीर्ति को तीसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग में विवेक को पहला, दीपक को दूसरा और मनोज को तीसरा स्थान मिला।