फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: हरियाली के लिए दौड़े दस हजार धावक, 15 खेलों की सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता स्टेडियम में शुरू, मंत्री ने लगाई दौड़

Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The Mp Sports Competition In Agra Union Minister Kiren Rijiju Inaugurated
आगरा: दौड़ लगाते किरन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में हरियाली के लिए रविवार को दस हजार धावकों ने दौड़ लगाई। आगरा कॉलेज मैदान से रन फॉर ग्रीनरी मैराथन शुरू हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री किरन रिजिजू ने हरी झंडी दिखाई। बच्चे, युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग अधिक से अधिक पौधे लगाने के आह्वान के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम तक दौड़े। इसी के साथ आगरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ हो गया। आगरा कॉलेज मैदान के बाहर सुबह छह बजे से ही धावकों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। मैराथन सुबह सात बजे शुरू होनी थी। यह पौने नौ बजे शुरू हो पाई। शहर के विद्यार्थियों के अलावा सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक संगठनों के लोग भी हिस्सा बने। मैराथन के समापन स्थल एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में धावकों को पौधे वितरित किए गए। यहां केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने सांसद खेल स्पर्धा के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट से केंद्रीय मंत्री को सलामी दी। सांसद एसपी सिंह बघेल के निर्देशन में खेली जा रही स्पर्धा में पंद्रह खेलों में आठ हजार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। 

The Mp Sports Competition In Agra Union Minister Kiren Rijiju Inaugurated
आगरा: दौड़ लगाते केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला
स्टेडियम तक दौड़े रिजिजू  
केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री किरन रिजिजू और विधि एवं कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी रन फॉर ग्रीनरी मैराथन का हिस्सा बने। दोनों ने आगरा कॉलेज से स्टेडियम तक दौड़ लगाई। इस दौरान रिजिजू धावकों का हौसला भी बढ़ाते रहे। 
 
The Mp Sports Competition In Agra Union Minister Kiren Rijiju Inaugurated
दिव्यांगों ने भी लिया हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांगों ने भी दिखाया दमखम
दिव्यांगों ने भी पूरा जोश दिखाया। ट्राईसाइकिल पर उन्होंने अन्य धावकों के कदम से कदम मिलाया। दिव्यांग मनोज कुमार का कहना था कि उन्हें दौड़ का हिस्सा बनकर सुकून मिला। चार साल की रिद्धिमा ने भी मैराथन में दौड़ लगाई। उनके साथ पिता जोगेंद्र शर्मा भी दौड़े। रिद्धिमा बोलीं कि उन्हें दौड़ लगाकर काफी अच्छा लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Mp Sports Competition In Agra Union Minister Kiren Rijiju Inaugurated
दौड़ लगाते युवक - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन के परिणाम
- वॉलीबाल : एकलव्य स्टेडियम, आगरा कॉलेज स्पाइक्स, क्रीड़ा भारती सेक्टर-8 की टीम जीती। 
- कबड्डी : स्टेडियम सी, जारुआ कटरा, प्रधान पब्लिक स्कूल खंदौली, चाहर क्लब, चौधरी एकेडमी, बीएल स्पोर्ट्स, जाट क्लब, सूर्य एकेडमी की टीम जीती। 
- मुक्केबाजी : सनी गौतम, डोनम परिहार, ध्रुव शर्मा, राहुल वर्मा, सक्षम, शिवम वर्मा, सत्यम कुमार, ललित राठौर, सिद्धार्थ आर्या, सूर्यांश तोमर, रिशि भदौरिया, आयुष शर्मा, श्रीकांत, जतिन सिंह, साहिल खान, सूर्या दुबे, दीपक राजपूत, सचिन कुमार, वंश मुडसेनिया, सोयम चाहर ने मैच जीते।  
- बैडमिंटन : वंश मिश्रा, डेविड दास, तेजस गुप्ता, विकास सिकरवार, आदित्य खत्री, पंकज चाहर, कुशाग्र, कुशमीत, प्रखर गुप्ता, शिवम, प्रांजल, मयंक दीक्षित, शिवांश, आर्यन, धैर्य, अर्णव, मृदुल, नमन, अर्जुन, इमरान, रुद्र कुमार, अभय, चंद्रकांत, कुश अग्रवाल, माधव, यशराज ने अपने मैच जीते। 
- टेबल टेनिस : उर्वी, सुहानी अग्रवाल, अंशिता, कृति, कुहू, हृदयांशी, परी, श्रेया ने अपने मैच जीते। महिला युगल में सुहानी व परी की टीम और प्रिंसी व सताक्षी की टीम ने मैच जीते।
विज्ञापन
The Mp Sports Competition In Agra Union Minister Kiren Rijiju Inaugurated
दौड़ को हरी झंडी दिखाते केंद्रीय मंत्री व सांसद - फोटो : अमर उजाला

इन्होंने की भागीदारी 
सांसद खेल प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज से शुरू हुई मैराथन 45 मिनट में एक लव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। इस दौरान लगभग चार किलोमीटर की मैराथन में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक रामप्रताप सिंह, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, मेयर नवीन जैन, संजीव दिवाकर, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, रीनेश मित्तल, एथलीट रतन सिंह भदौरिया, पद्मश्री ऊषा यादव, पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुर्बेश, ओलंपियन जगबीर सिंह, मनीष कुशवाहा, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव, सचिव राहुल पालीवाल, बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी आदि मौजूद रहे। 

आगरा में सांसद खेल स्पर्धा शुरू: केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने दिखाई हरी झंडी, मैराथन में दौड़े हजारों लोग
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed