फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banke Bihari: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए काम हुआ तेज, वृंदावन पहुंचे पूर्व अपर मुख्य सचिव

Fri, 09 Sep 2022 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Thakur Banke Bihari Temple Corridor Avneesh Awasthi reached Vrindavan to Survey mathura
पूर्व अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी व प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम पहुंचे वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला दर्शन के दौरान बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद शासन और प्रशासन स्तर पर मंदिर के लिए कॉरिडोर को लेकर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर मथुरा के जिलाधिकारी ने बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसके बाद आज सुबह पूर्व अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी व प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम वृंदावन पहुंच गए हैं।  बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर टीएफसी के सभागार में बैठक चल रही है। तहसील से नक्शा भी मंगाया गया, जिसे लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया जा रहा है। 

बदल जाएगा मंदिर का स्वरूप

बता दें जिला प्रशासन ने तथ्य जुटाते हुए काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया था। माना जा रहा है कि बांकेबिहारी मंदिर के लिए कॉरिडोर का निर्माण होता है तो मंदिर का स्वरूप ही बदल जाएगा। 
Thakur Banke Bihari Temple Corridor Avneesh Awasthi reached Vrindavan to Survey mathura
बांकेबिहारी मन्दिर कॉरिडोर को लेकर चल रही है बैठक - फोटो : अमर उजाला

जनसुविधाएं होंगी उपलब्ध 

संकरी गलियों से श्रद्धालुओं को मुक्ति मिलेगी तो जनसुविधाएं भी मुहैया हो सकेंगी। काशी विश्वनाथ मंदिर पर नजर डालें तो इसका क्षेत्रफल करीब पांच लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के दायरे में 23 इमारत और 27 मंदिर भी आते हैं।
Thakur Banke Bihari Temple Corridor Avneesh Awasthi reached Vrindavan to Survey mathura
टीएफसी स्थित प्रशासकीय सभागार के बाहर नक़्शा लेकर वार्ता करते तहसील कर्मी - फोटो : अमर उजाला

होंगे चार बड़े गेट 

चार बडे़ गेट हैं, कॉरिडोर में 22 शिलालेखों पर काशी की महिमा का वर्णन किया गया है। इस कॉरिडोर में मंदिर चौक, मुमुक्षु भवन, कई यात्री सुविधा केंद्र, यूटिलिटी भवन सहित आदि सुविधाएं दी गई हैं। इसकी विशालता देखते ही बनती है। 1780 में महारानी अहिल्याबाई होलकर के बाद काशी मंदिर को भव्यता कॉरिडोर के माध्यम से दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thakur Banke Bihari Temple Corridor Avneesh Awasthi reached Vrindavan to Survey mathura
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

रामेश्वरम मंदिर का कॉरिडोर सबसे बड़ा 

इसके अलावा दक्षिण भारत स्थित रामेश्वरम मंदिर का कॉरिडोर सबसे बड़ा है, जो करीब 400 फीट लंबा है। 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल रामेश्वरम के लिए बना कॉरिडोर की खूबसूरती वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इस कॉरिडोर की चौड़ाई 197 मीटर तक है। इस कॉरिडोर की खूबसूरती देखते ही श्रद्धालु चकित रह जाते हैं। 

 
विज्ञापन
Thakur Banke Bihari Temple Corridor Avneesh Awasthi reached Vrindavan to Survey mathura
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ऐसे कई मंदिर हैं, जहां कॉरिडोर यात्रियों के लिए सुविधाजनक है। इन्हें देखते हुए ठाकुर बांकेबिहारी के भक्त भी फिलहाल दर्शन के लिए होने वाली समस्याओं से मुक्ति की उम्मीद लगाए हुए हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed