फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: नौसेना कमांडो हरेश का निधन, भूख हड़ताल पर बैठा परिवार, पिता बोले- गांव लाया जाए बेटे का पार्थिव शरीर

Fri, 09 Sep 2022 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
Family sitting on hunger strike after the death of navy Commando Haresh
नौसेना कमांडो हरेश का निधन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय नौसेना विशाखापट्टनम में तैनात खेरागढ़ के लाल का हृदय गति रुकने से गुरुवार सुबह निधन हो गया था। इस खबर के मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग हरेश का पार्थिव शरीर गांव में आने की राह देख रहे थे, इस बीच खबर मिली कि कोरोना  रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस वजह से पार्थिव शरीर को गांव नहीं भेजा जा सकता है। नौसेना अधिकारियों द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद आज सुबह से ही परिजन भूख हड़ताल पर बैठ गए। 


हरेश कुमार सिंह के पिता भोले सिंह सिकरवार ने मांग की है कि बेटे का पार्थिव शरीर गांव लाया जाए। परिजनों द्वारा भूख हड़ताल किए जाने की खबर मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंच गए, जहां परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। बता दें खेरागढ़ के लाल हरेश कुमार सिंह भारतीय नौसेना में विशाखापट्टनम में तैनात थे। हरेश के भाई विष्णु ने बताया कि वह अपनी दिनचर्या के अनुसार अपनी ड्यूटी करके तड़के सुबह साथियों के साथ दौड़ने के लिए वहां एक पहाड़ी पर निकल गए। दौड़ते दौड़ते अचानक ही वह गिर पड़े और उनका निधन हो गया। मृतक हरेश की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नौसेना के अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को गांव भेजने से मना कर दिया है।

 
Family sitting on hunger strike after the death of navy Commando Haresh
परिवार के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
हरेश कुमार सिंह फरवरी 2019 में भारतीय नौसेना एसएसआर में भर्ती हुए थे जिसकी वर्तमान तैनाती विशाखापट्टनम में थी। हरेश वर्तमान में नौसेना कमांडो की ट्रेनिंग कर रहे थे। हरेश के पिता भोले सिंह एक अध्यापक हैं जो खेरागढ़ के निजी विद्यालय में भौतिक विज्ञान के छात्र छात्राओं को पढ़ाते हैं। 


 
Family sitting on hunger strike after the death of navy Commando Haresh
हरेश के पिता - फोटो : अमर उजाला
हरेश की मां मीरा देवी गृहणी हैं। हरेश की तीन बहन और एक छोटा भाई है। हरेश की दो बड़ी बहन भारती और आरती की शादी हो चुकी है और छोटी बहन हर्षिता की इस साल ग्रेजुएशन समाप्त हुई है। हरेश का छोटा भाई विष्णु सिंह दयालबाग से मैकेनिकल में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया है जो नौकरी की तलाश में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Family sitting on hunger strike after the death of navy Commando Haresh
परिवार के लोगों से बात करते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि हरेश की सगाई की बातें चल रहीं थीं। लड़की वाले रिश्ते की बातें करने के लिए घर पर आ जा रहे थे, लेकिन हरेश के निधन की खबर सुनते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
Family sitting on hunger strike after the death of navy Commando Haresh
हरेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जवान के मित्र सत्या ने बताया कि पहले तो मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा था, फिर बताया गया कि मृतक जवान कोविड पॉजिटिव था। जवान का पार्थिव शरीर नहीं मिल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed