आगरा में 28 और 30 जुलाई की बारिश में खेरिया मोड़, अर्जुन नगर, अजीत नगर गेट, वीआईपी रोड पर दो फुट तक पानी भर गया, जो देर रात में ही निकल पाया। लगातार तीन दिन तक इस क्षेत्र के लोग और एयरफोर्स स्टेशन से आने-जाने वाले हजारों लोग जलभराव से जूझे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। उस दिन अगर तेज बारिश हुई तो वीआईपी रोड पर भीषण जलभराव से उनका काफिला कैसे निकलेगा, इस चिंता में अफसरों ने न केवल रूट का निरीक्षण किया, बल्कि शुक्रवार को पूरे दिन माथापच्ची चलती रही। बाद में तय हुआ कि खेरिया मोड़ पर 10 पंपसेट पानी निकालने के लिए लगाए जाएंगे, वहीं वबाग कंपनी की सुपरसकर मशीन भी रूट पर तैनात रहेगी ताकि तेजी से सड़क पर भरा पानी निकाला जा सके।
आगरा: तीन दिन तक हजारों लोग जलभराव से जूझे, मुख्यमंत्री आ रहे हैं तो पानी निकासी के लिए लगेंगे 10 पंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी मंथन के लिए आगरा आ रहे भाजपा अध्यक्ष
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा आएंगे। वह फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में ब्रज क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंथन करेंगे। इसके बाद फतेहाबाद रोड पर ही एसएनजे गोल्ड मैरिज होम में चिकित्सकों के साथ तीसरी लहर से बचाव पर चर्चा करेंगे। खेरिया हवाई अड्डे से एसएनजे गोल्ड तक 13 किमी लंबे रूट में खेरिया मोड़, अर्जुन नगर और एयरफोर्स गेट केसामने दो से तीन फुट तक पानी भर जाता है।
- एयरपोर्ट गेट के बाहर जलभराव
- खेरिया मोड़ तक दो फुट पानी
- हावर्ड पार्क प्लाजा के सामने जलभराव
- मेट्रो की बैरिकेडिंग से संकरा रास्ता
- मुगल होटल से ट्राइडेंट तक जलभराव
सीएम के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक के रूट का निरीक्षण किया। सबसे ज्यादा चिंता बारिश और जलभराव की रही। अधिकारी इस मुद्दे पर माथापच्ची करते रहे कि बारिश हुई तो वीआईपी रूट पानी में डूब जाएगा।
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष रूप से इंतजाम किए जा रहे हैं। वीआईपी रूट पर जहां भी पानी भरता है, उन जगहों पर 10 पंपसेट लगाए जाएंगे। वीए टेक वबाग कंपनी की सुपर सकर मशीनों को भी लगाया जाएगा, जिससे तुरंत जल निकासी की जा सके। लाइट सही करने और गड्ढों को भरने का काम पीडब्ल्यूडी से कहा गया है। अधिकारियों का मानना है कि दो घंटे तक बारिश होती है तो पंपसेट और सुपरसकर लगने केबाद जलभराव नहीं होगा।