फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020: कान्हा के जन्मोत्सव को सजने लगे मंदिर, फेसबुक-यूट्यूब पर होंगे कान्हा के दर्शन

Tue, 11 Aug 2020 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 Aug 2020 12:32 AM IST
सार

  • प्रभु के दर्शन फेसबुक पर कर पाएंगे
  • सभी मंदिरों के फेसबुक पेज बन गए हैं। 

विज्ञापन
Temples Are Decorated Kanha Janmashtami Will Live On Facebook-YouTube
जन्माष्टमी के लिए मंदिर में भगवान की पोशाक सजाते पुजारी - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंदिर सजने लगे हैं। कान्हा और राधा को नई पोशाकें पहनाई गई हैं। रंग-बिरंगी लाइटिंग की गई है। हालांकि संक्रमण के कारण इस बार श्रद्धालुओं को मंदिरों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वे प्रभु के दर्शन फेसबुक पर कर पाएंगे। सभी मंदिरों के फेसबुक पेज बन गए हैं। कुछ मंदिरों में यू-ट्यूब पर श्रीकृष्ण जन्म उत्सव को लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई है।
Temples Are Decorated Kanha Janmashtami Will Live On Facebook-YouTube
राधा कृष्ण मंदिर - फोटो : अमर उजाला
नेहरू नगर, लॉयर्स कॉलोनी, आवास विकास, कमला नगर में मंदिरों को सजाया जा रहा है। खाटू श्याम मंदिर में भी सजावट का कार्य चल रहा है। जन्माष्टमी पर शिव मंदिर भी सजाए जाएंगे। मन:कामेश्वर, कैलाश, बल्केश्वर, पृथ्वीनाथ, राजेश्वर मंदिर में तैयारियां चल रही हैं। डीवीवीएनएल दफ्तर के पास हनुमान मंदिर में भी सजावट की जाएगी। मंदिरों में खास तौर से फूल बंगले सजाए जाएंगे। नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के लिए वृंदावन से पोशाकें मंगवाई गई हैं। ये राधा-कृष्ण को पहनाई जाएंगी। मंदिर में भव्य सजावट होगी।
Temples Are Decorated Kanha Janmashtami Will Live On Facebook-YouTube
खिलौने खरीद रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
इस बार मिट्टी के खिलौने खरीद रहे बच्चे
इस बार बच्चे चीन के खिलौने नहीं खरीद रहे हैं। इनकी जगह मिट्टी के खिलौने खरीदे जा रहे हैं। लॉकडाउन में मुख्य बाजार बंद थे लेकिन कुम्हारों के घर से लोग मिट्टी के हाथी, घोड़ा, सैनिक खरीद रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Temples Are Decorated Kanha Janmashtami Will Live On Facebook-YouTube
खिलौने - फोटो : अमर उजाला
देसी खिलौने और झालरें
इस बार चीन में बने खिलौना नहीं आएंगे। सजावट के लिए चीन की झालर भी इस्तेमाल नहीं करेंगे। हम देसी खिलौने लाएंगे। मिट्टी के खिलौने भी आकर्षक होते हैं। - गीता सारस्वत, खंदारी
विज्ञापन
Temples Are Decorated Kanha Janmashtami Will Live On Facebook-YouTube
कोरोना संक्रमण के चलते राधाकृष्ण का बंद मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने दो दिन पहले से जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। घर के मंदिर की सोमवार से सफाई शुरू होगी। पूरे मंदिर को सैनिटाइज किया जा रहा है। खिलौने मिट्टी के ही आएंगे। -सपना पांडे, आवास विकास कॉलोनी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed