फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सीमा के पहरेदारों' के हवाले फिरोजाबाद की सुरक्षा, जुमा पर प्रशासन का हाईअलर्ट

Fri, 27 Dec 2019 12:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Dec 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
High Alert in Firozabad on Jumma Itbp and Crpf Diputed for Security
भारतीय सीमा तिब्बत पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के विरोध में पिछले शुक्रवार को फिरोजाबाद में जुमा पर भारी बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने कई गाड़ियां फूंक दी थी। सरकारी और गैरसरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था। इस उपद्रव में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। आज शुक्रवार को जुमा पर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिले की सुरक्षा के लिए एक ओर जहां सीआरपीएफ तैनात की गई है। वहीं दूसरी ओर भारतीय सीमा तिब्बत पुलिस ने भी शहर में डेरा डाल लिया है। एक कंपनी के जवानों को हाईवे पर तैनात किया गया है।

 
High Alert in Firozabad on Jumma Itbp and Crpf Diputed for Security
फिरोजाबाद जिलाधिकारी व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
सुहागनरी में शुक्रवार को जुमा की नमाज पर प्रशासन रहा हाई अलर्ट पर है। यहां चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। सदर बाजार में जामा मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में अधिकारी डेरा डाले हुए हैं। करीब सौ सिपाहियों सहित पीएसी के जवान भी सुरक्षा में तैनात हैं।
 
High Alert in Firozabad on Jumma Itbp and Crpf Diputed for Security
पुलिस महानिरीक्षक, मंडलायुक्त भी शहर में कैंप किए हैं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिरीक्षक, मंडलायुक्त भी शहर में कैंप किए हैं। जिले में तैनात रहे पुराने पुलिसकर्मी और थाना प्रभारी शहर में बुलाए गए हैं। आईजी अजय आनंद फिरोजाबाद में एसएसपी रह चुके हैं। उन्होंने मुस्लिम क्षेत्र के थानों में लंबे समय तक तैनात रहे सेवानिवृत्त थाना प्रभारी भी शहर में बुलाए हैं। इस दौरान रात भर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बैठकें करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
High Alert in Firozabad on Jumma Itbp and Crpf Diputed for Security
हाईवे पर तैनात भारतीय सीमा तिब्बत पुलिस की एक कंपनी - फोटो : अमर उजाला
शहर में सुरक्षा के लिहाज से भारतीय सीमा तिब्बत पुलिस की एक कंपनी बुलाई गई हैं। इन्हें हाईवे पर तैनात किया गया है। सुबह इन जवानों ने पैदल मार्च किया। अर्द्घसैनिक बलों की दो टुकड़ी और एक पीएसी की कंपनी के साथ आस-पास के थानों का फोर्स फिरोजाबाद के संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
High Alert in Firozabad on Jumma Itbp and Crpf Diputed for Security
वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शहर में जगह-जगह पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। दोपहिया वाहन चालकों को सख्त चेकिंग के गुजरना पड़ रहा है। पुलिस-प्रशासन कोई भी रिस्क उठाना नहीं चाहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed