फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुरुक्षेत्र में गिरे ओले, आगरा में बरस रही 'आग', ताजमहल पर व्याकुल हुए सैलानी

Thu, 06 Jun 2019 04:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Jun 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
temperature increase weather report up agra in june hot mausam for tajmahal tourist
ताजमहल पर गर्मी से परेशान दिखे विदेशी सैलानी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन उमस से बेहाल करने के बाद ताजनगरी फिर दहक गई। पारा एक बार फिर 45.5 डिग्री पर आ गया। महज दो दिनों में ही तापमान में चार डिग्री का उछाल आया है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा है। मौसम विभाग ने गर्मी से फिलहाल निजात के आसार नहीं जताए हैं। लेकिन, गुरुवार को कुरुक्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि से अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि मौसम जल्द बदल सकता है।
temperature increase weather report up agra in june hot mausam for tajmahal tourist
ताजमहल पर विदेशी सैलानी धूप से कुछ इस तरह बचते नजर आए - फोटो : अमर उजाला
मौसम लगातार रंग बदल रहा है। सुबह 55 फीसदी तक उमस बढ़ी तो लोग पसीने से तरबतर हो गए। दोपहर के बाद उमस में कमी आई और पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 29.8 डिग्री पहुंच गया। स्मारकों पर आने वाले पर्यटक गर्मी से परेशान हो रहे हैं।
temperature increase weather report up agra in june hot mausam for tajmahal tourist
विदेशी सैलानी धूप से कुछ इस तरह बचते नजर आए - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में दोपहर में लू के थपेड़े चल सकते हैं, लेकिन शाम को आंधी आने के आसार बने हुए हैं। पिछले दो दिनों में आगरा में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को खासी परेशानी हुई है। दोपहर के समय स्मारकों में सन्नाटा छाने लगा है। गर्मी के चलते दोपहर के समय सिकंदरा स्थित अकबर टॉम्ब पर पर्यटकों की संख्या में खासी गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
temperature increase weather report up agra in june hot mausam for tajmahal tourist
धूप से बचाव के लिए छाता लेकर जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोम के चलते पिछले साल अप्रैल से लेकर जून के महीने में कई बार तूफान और बारिश हुईं थी। जिससे गर्मी में कुछ हद तक लोगों को राहत मिली थी। लेकिन, इस साल मानसून से पहले कम बारिश होने से गर्मी अपने प्रचंड स्तर पर है।
विज्ञापन
temperature increase weather report up agra in june hot mausam for tajmahal tourist
धूप से कुछ इस तरह बचते नजर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोम के चलते पिछले साल अप्रैल से लेकर जून के महीने में कई बार तूफान और बारिश हुईं थी। जिससे गर्मी में कुछ हद तक लोगों को राहत मिली थी। लेकिन, इस साल मानसून से पहले कम बारिश होने से गर्मी अपने प्रचंड स्तर पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed