{"_id":"6aedfa667acc19386f0dd501","slug":"teacher-brutally-murdered-at-coaching-centre-in-agra-2026-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोचिंग में हत्या: फर्श पर बिखरा खून, सड़ चुकी लाश; जिस तरह की शिक्षक की हत्या, मंजर देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग में हत्या: फर्श पर बिखरा खून, सड़ चुकी लाश; जिस तरह की शिक्षक की हत्या, मंजर देख कांप गए लोग
Fri, 06 Nov 2026 09:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:36 PM IST
सार
लोगों का कहना था कि बृहस्पतिवार से लोगों को दुर्गंध आ रही थी मगर कोई कुछ समझ नहीं पाया। शुक्रवार को शटर खोला गया तो दुर्गंध बढ़ गई। लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो गया। पुलिस ने मुंह पर रुमाल लगाकर कोचिंग में प्रवेश किया। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
आगरा में कोचिंग संचालक की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर तीन (थाना जगदीशपुरा) स्थित वीएस प्लाजा के बेसमेंट संचालित कोचिंग सेंटर में शिक्षक ओमप्रकाश यादव (50) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उनका खून से लथपथ शव मिला। शव 3 से 4 दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। शटर का ताला खुला देखकर दुकानदारों ने पुलिस को चोरी की आशंका जताते हुए सूचना दी थी।
Trending Videos
शव को ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीएस प्लाजा के बेसमेंट में आगे की तरफ दुकान बनी है, जबकि गैलरी के पिछले हिस्से में एक दुकान में कोचिंग थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे कुछ दुकानदारों की नजर कोचिंग पर गई। उसका शटर गिरा, लेकिन ताला खुला था। दुर्गंध भी आ रही थी। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने कोचिंग का शटर खोला। अंदर गए तो पता चला कि ऑफिस के बराबर में बने कमरे में फर्श पर शव पड़ा था। आसपास खून बिखरा था। सूचना पर एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। साक्ष्य संकलन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फुफेरे भाई ने की पहचान
एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगी। फुफेरे भाई ने शिनाख्त की। सूचना पर कुछ छात्र-छात्राएं भी आ गए। एक छात्र ने बताया कि ओपी स्कूल से दोपहर ढाई बजे आने के बाद कोचिंग पढ़ाते थे। वह गणित अच्छी पढ़ाते थे। इससे काफी विद्यार्थी आते थे। सोमवार को वह पढ़ने आया था। वह शाम 6 बजे कोचिंग में आखिरी बैच लेते थे। वह मंगलवार को आया तो शटर गिरा देख लौट गया। उनके व्हाट्सएप नंबर पर आखिरी सीन सोमवार शाम 6:30 का दिखा है। स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि ओपी ने मंगलवार की छुट्टी ली थी, तब से काॅलेज नहीं आए। मोबाइल पर भी उनसे संपर्क नहीं हो रहा था।

शिक्षक की माैत की खबर मिलते ही छात्र माैके पर पहुंच गए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुर्गंध से लोग हुए परेशान
वीएस प्लाजा के बगल में सिग्नेचर अपार्टमेंट है। दोनों में ही भूतल और प्रथम तल पर दुकानें हैं। बाकी दो मंजिल पर फ्लैट हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। लोगों का कहना था कि बृहस्पतिवार से लोगों को दुर्गंध आ रही थी मगर कोई कुछ समझ नहीं पाया। शुक्रवार को शटर खोला गया तो दुर्गंध बढ़ गई। लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो गया। पुलिस ने मुंह पर रुमाल लगाकर कोचिंग में प्रवेश किया। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस ने वीएस प्लाजा और आसपास के मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। देखा जा रहा है कि सोमवार को कोचिंग से छात्र-छात्राओं के जाने के बाद काैन आया? देर तक कोचिंग में काैन रुका था? ओपी यादव बाहर आए या अंदर ही रहे? उनके साथ घटना सोमवार को हुई या फिर मंगलवार को।

आगरा शिक्षक हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षक का कोचिंग में शव मिला है। सिर पर प्रहार कर हत्या की आशंका है। कोचिंग के बाहर एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। वह बंद था। दूसरे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। टीम लगाई है। मृतक के परिजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -मनोज कुमार, एडीसीपी सिटी