{"_id":"63f43dc21763aeb5290fd6ef","slug":"taj-mahotsav-begins-with-holi-of-flowers-special-presentations-won-hearts-of-the-audience-2023-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahotsav 2023: फूलों की होली संग ताज महोत्सव का आगाज, खास प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahotsav 2023: फूलों की होली संग ताज महोत्सव का आगाज, खास प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल
Tue, 21 Feb 2023 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 09:12 AM IST
विज्ञापन
taj mahotsav 2023
- फोटो : taj mahotsav 2023
जी-20 आयोजन वर्ष में विश्व बंधुत्व की थीम पर शिल्पग्राम में ताज महोत्सव का सोमवार को आगाज हुआ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शिल्प कला और संस्कृति के मेले का दीप जलाकर उद्घाटन किया। महोत्सव 1 मार्च तक चलेगा। देश भर के 350 से ज्यादा शिल्पियों के स्टॉल यहां लगाए गए हैं। पहले दिन मुक्ताकाशीय मंच पर ब्रज की फूलों की होली, रास, मयूर नृत्य और चरकुला की प्रस्तुति दी गई, जबकि रात में बाॅलीवुड पार्श्व गायक अमित मिश्रा के गीतों का जादू चला।
taj mahotsav 2023
- फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन में गायक सुधीर नरायण के साथ कलाकारों ने “विश्व बंधुत्व“ पर आधारित गीत ‘लेकर मन में भाव विश्व बंधुत्व का, हमने प्रेम के सदा तराने गाए हैं‘ को प्रस्तुत किया। इस दौरान कमिश्नर अमित गुप्ता, नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे, सीडीओ ए मणिकंडन, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, एडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
taj mahotsav 2023
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर से केरल तक की दिखेगी आर्ट
ताज महोत्सव में कश्मीर से केरल तक के शिल्पियों की कला नजर आएगी। कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मेरठ, भदोही, सहारनपुर आदि जनपदों के शिल्पी प्रमुख रूप से आए हैं। इन शिल्पियों के बेहतरीन शिल्प जैसे आंध्र प्रदेश व बिहार का सिल्क एवं ड्रेस मैटीरियल, जम्मू-कश्मीर का सूट एवं शाल, वाराणसी का सूट एवं साड़ी, पिलखुआ की बेडशीट, सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की पोटरी, फरीदाबाद का टेराकोटा, भदोही का कालीन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
taj mahotsav 2023
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी मोड़ पर लगाया बैरियर, रोके सैलानी
ताज महोत्सव के उद्घाटन पर ताजनगरी मोड़ पर ही पार्किंग के सामने पुलिस ने बैरियर लगा दिया। उससे आगे होटल में ठहरे पर्यटकों, स्थानीय लोगों के वाहनों को रोक दिया और उनसे पैदल जाने के लिए कहा गया। क्षेत्रीय निवासी और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि बैरियर से आगे किसी को वाहन ले जाने नहीं दिया, जबकि अमरलोक कऍलोनी, धांधूपुरा रोड, जालमा के सामने लोग शाम को ऑफिस से लौट रहे थे। इन सभी को पैदल जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
taj mahotsav 2023
- फोटो : अमर उजाला