फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताज महोत्सवः फीकी शुरुआत, उद्घाटन कार्यक्रम में कम पहुंचे दर्शक, खाली रह गईं सीटें

Wed, 19 Feb 2020 06:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Feb 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Taj mahotsav 2020 First Day Audience Not Come At Inaugural Event
ताज महोत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
'संस्कृति के रंग ताज के संग' थीम भले ही ताज महोत्सव की रखी हो, लेकिन इसकी शुरूआत फीकी रही। पहले दिन मुक्ता काशी मंच पर हुए कार्यक्रम में बेहद कम दर्शक पहुंचे। आधी से ज्यादा सीटें खाली रह गईं। कार्यक्रम भी कम कर दिए गए।
Taj mahotsav 2020 First Day Audience Not Come At Inaugural Event
मुख्य अतिथि पद्मश्री योगेंद्र दा को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री योगेंद्र दा को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कमिश्नर अनिल कुमार ने महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
Taj mahotsav 2020 First Day Audience Not Come At Inaugural Event
ताजमहोत्सव में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भारतीय संस्कृति को श्रेष्ठतम बताते हुए कहा कि हमारी संस्कृति श्रद्धा और विज्ञान का समावेश है। वर्तमान में इंटरनेट, हवाई जहाज, बुलेटप्रूफ समेत मारक युद्धक विमान जैसे तमाम आविष्कार सदियों पहले ही हमारे यहां हो चुके हैं। मौके पर डीएम प्रभुनारायण सिंह, एसएसपी बबलू कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj mahotsav 2020 First Day Audience Not Come At Inaugural Event
ताज महोत्सव में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
मुक्ताकाशी मंच पर वाराणसी से आई डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य के शास्त्रीय गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपनी सुरीली आवाज से गायन कर समा बांध दिया। उनका गायन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
 
विज्ञापन
Taj mahotsav 2020 First Day Audience Not Come At Inaugural Event
ताज महोत्सव में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
यह पहला मौका है जब ताज महोत्सव में भगवान शिव पर आधार गंगा अवतरण नृत्य नाटिका होगी। इसका आयोजन शिव रात्रि पर 21 फरवरी को होगा। भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका भी रखी गई है। इस बार केंद्र सरकार की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश के लोक संस्कृति एवं व्यंजन के प्रदर्शन के लिए विशेष दल भेजा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed