{"_id":"5f6ce1810a70b26f0e685567","slug":"taj-mahal-will-not-be-opened-for-namaz-on-friday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेगा ताजमहल, जुमे की नमाज के लिए भी नहीं खुलेंगे दरवाजे, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेगा ताजमहल, जुमे की नमाज के लिए भी नहीं खुलेंगे दरवाजे, यह है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में 188 दिनों की लंबी बंदी के बाद 21 सितंबर से ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन शुक्रवार को बंद रहेगा। जुमे की नमाज के लिए ताज को अभी नहीं खोला जाएगा। नमाजियों को ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
2 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन ने धार्मिक गतिविधियों की इजाजत नहीं दी है, जिस वजह से शुक्रवार को दोपहर में दो घंटे के लिए ताजमहल नहीं खोला जाएगा।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की इंतजामियां कमेटी ने नमाजियों से अपील की है कि शुक्रवार को नमाज के लिए न आएं। अगले सप्ताह अगर इजाजत मिल जाती है तो तय की गई गाइडलाइन के मुताबिक ही प्रवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल पर फोटो खिंचाती महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल सप्ताह के छह दिन पर्यटकों के लिए खुलता है। शुक्रवार को बंद रहता है। इस दिन दोपहर को नमाजियों के लिए सिर्फ दो घंटे ताजमहल खोला जाता है। लेकिन इस बार यह बंद रहेगा। शहर के बाकी स्मारक पर्यटकों के लिए खुलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
188 दिन की बंदी के बाद ताजमहल को खुले चार दिन बीत चुके हैं। पर्यटकों की आवक को देखते हुए पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की उम्मीद है कि जल्द ही पर्यटन उद्योग रफ्तार पकड़ेगा और ताजनगरी में फिर पहले जैसी रौनक लौटेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।