फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पर्यटकों में दिखी ताजमहल की 'दीवानगी', अतिरिक्त शुल्क चुकाकर देख रहे शंहशाह की कब्र

Sun, 06 Dec 2020 10:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 06 Dec 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Taj mahal Tourist Visits Shah Jahan-Mumtaz's Tomb
शाहजहां-मुमताज की संगमरमरी कब्र - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की कब्र देखने के लिए अब ज्यादा सैलानी मुख्य गुंबद का अतिरिक्त टिकट खरीद रहे हैं। ताजमहल आने वाले सैलानियों में से 40 फीसदी मुख्य गुंबद पर 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क चुकाकर शहंशाह की कब्र देखने जा रहे हैं, जबकि लॉकडाउन से पहले इनकी संख्या महज 10 फीसदी थी।
Taj mahal Tourist Visits Shah Jahan-Mumtaz's Tomb
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों को 50 रुपये और मुख्य गुंबद पर प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लगाया गया है। विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये प्रवेश टिकट और 1300 रुपये मुख्य गुंबद के लिए टिकट दर है।
 
Taj mahal Tourist Visits Shah Jahan-Mumtaz's Tomb
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ताजमहल पर 4,364 सैलानी आए, जिनमें से 3,915 भारतीय सैलानी थे। 24 विदेशी और 17 सार्क देशों के सैलानी पहुंचे। कुल 449 बच्चों समेत ताज का दीदार करने के लिए 4,364 पर्यटक पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj mahal Tourist Visits Shah Jahan-Mumtaz's Tomb
ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताज के ऑनलाइन टिकट पर पर्यटक का नाम अंकित होने और पहचान पत्र दिखाने की अनिवार्यता के कारण शनिवार की शाम तक टिकटों की बुकिंग जारी रही, अन्यथा दोपहर में ही टिकट लपके खरीद लेते थे, जिससे ताज आने वाले सैलानियों को टिकट न मिलने पर मायूस लौटना होता था। 
विज्ञापन
Taj mahal Tourist Visits Shah Jahan-Mumtaz's Tomb
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को इतने आए सैलानी
स्मारक सैलानी
ताजमहल 4364
आगरा किला   1104
अकबर का मकबरा 274
महताब बाग 165
एत्माद्दौला 122
रामबाग    61
मरियम टूम  16
   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed