फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के 'दीवानों' को मायूस कर रहा सिस्टम, स्लॉट बुकिंग जल्दी भरने से निराश लौटे सैलानी

Tue, 17 Nov 2020 08:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Nov 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Online Tickets Sold Out On Weekend Early Tourist Retuen Unhappy
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर भाई दूज पर एक बजे तक दोपहर के स्लॉट में सभी टिकट बुक हो गए। एडवांस टिकट बुक कराए बिना ताजमहल पहुंचे सैलानियों को इससे मायूस होना पड़ा। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की एएसआई कर्मचारियों के साथ प्रवेश को लेकर तकरार हुई, लेकिन उन्हें बमुश्किल समझाया जा सका कि 2500 पर्यटकों की ही संख्या प्रवेश के लिए तय की गई है। सैलानियों ने ताज पर टिकटों की कैपिंग को हटाने की मांग की, जिसका समर्थन शहर के पर्यटन उद्यमियों ने भी किया है। उद्यमियों ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तक अपनी मांग पहुंचाई है।
Taj Mahal Online Tickets Sold Out On Weekend Early Tourist Retuen Unhappy
ताजमहल पर सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ताजमहल पर 4496 सैलानी पहुंचे। यह संख्या 5 हजार टिकटों की सीमा से कम है, लेकिन दोपहर में 2500 टिकटों का स्लॉट एक बजे ही पूरा हो गया। सुबह की शिफ्ट में कम संख्या में सैलानी आए, लेकिन दोपहर बाद इनकी संख्या बढ़ गई। सोमवार को 4471 भारतीय सैलानियों ने और 25 विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, लेकिन दोपहर में एक  हजार से ज्यादा सैलानी ताज देखे बिना लौटे। उनके मायूस लौटने पर एएसआई कर्मचारियों ने उन्हें महताब बाग जाने की सलाह दी, जिस वजह से महताब बाग पर सैलानियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
Taj Mahal Online Tickets Sold Out On Weekend Early Tourist Retuen Unhappy
धुंध में ताजमहल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय को ताजमहल की स्थिति की जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि मुख्यालय द्वारा कैपिंग बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। पर्यटकों को हमारे कर्मचारी ऑनलाइन बुकिंग की सलाह दे रहे हैं। वेबसाइट पर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Online Tickets Sold Out On Weekend Early Tourist Retuen Unhappy
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताज आएं तो पहले ये करें
ताजमहल पर सप्ताहांत में शनिवार रविवार और अन्य दिनों में टिकटों की संख्या सीमित होने के कारण जब भी आएं तो पहले ऑनलाइन टिकट बुक कर लें। जिस तरह ट्रेन का रिजर्वेशन करा रहे हैं, ठीक उसी तरह ताजमहल का टिकट ऑनलाइन बुक कर लें। तभी आएं। अगर अचानक ताज देखने का कार्यक्रम बना है तो उस दिन सुबह ही टिकट बुक कर लें। बिना बुकिंग के ताजमहल देखने न आएं। टिकट की उपलब्धता न होने पर मायूस होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Taj Mahal Online Tickets Sold Out On Weekend Early Tourist Retuen Unhappy
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
15 हजार की जाए टिकट सीमा
ताज पर सामान्य दिनों में 10 हजार और वीक एंड पर 15 हजार सैलानियों को प्रवेश की अनुमति दी जाए। सर्दियों को देखते हुए सुबह और शाम के स्लॉट में टिकटों की संख्या 40:60 की हों और कुछ टिकट विदेशी सैलानियों के लिए आरक्षित रखे जाएं। - प्रहलाद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed