फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: चांदनी रात में दीदार के लिए आज तीनों स्लॉट फुल, पहले दिन इतने सैलानियों ने देखा ताज

Tue, 24 Aug 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Night View Tourist Book All Slots
चांदनी रात में ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

चांदनी रात में संगमरमरी ताजमहल को निहारने के लिए सैलानियों में जबरदस्त क्रेज है। कोरोना काल के बाद जब ताजमहल का रात्रि दर्शन शुरू हुआ तो मंगलवार के लिए तीनों स्लॉट फुल हो गए। सोमवार को माल रोड स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कार्यालय में ताजमहल के नाइटव्यू के लिए टिकट दोपहर एक बजे से पहले ही खत्म हो गए। 50-50 के तीन स्लॉट में पूरे 150 टिकट बिक गए। वहीं, सोमवार रात को तीनों स्लॉटों में 75 पर्यटकों ने दुनिया के सातवें अजूबे की चांद की रोशनी में झलक देखी। कोरोना काल से पहले ताज का नाइट व्यू पांच दिनों का था और आठ स्लॉट में 400 पर्यटकों को ताज निहारने की अनुमति थी, लेकिन प्रशासन की अनुमति के बाद शुरू हुए नाइटव्यू को इस बार तीन दिन तक और तीन स्लॉट में ही दिखाने की अनुमति मिल सकी। 

Taj Mahal Night View Tourist Book All Slots
सैलानियों ने निहारा ताज - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन के बाद दोगुने सैलानियों ने निहारा ताज
रविवार को रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के बाद सोमवार को ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। सोमवार को रविवार के मुकाबले दो गुने पर्यटकों ने ताज देखा। रविवार को छह हजार की तुलना में सोमवार को 11,708 पर्यटक आए, जबकि दिन में तेज धूप और उमस रही। सुबह से ही ताज के दोनों गेटों पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सैलानियों की प्रवेश के लिए कतारें नजर आने लगीं। ताजमहल के मुख्य गुंबद के लिए अतिरिक्त 200 रुपये का टिकट लेकर 2110 पर्यटकों ने शाहजहां मुमताज की कब्रें और मकबरा देखा। 

Taj Mahal Night View Tourist Book All Slots
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पहले व्यवस्थाएं सुधारें, फिर करें व्यू प्वाइंट का प्रचार
सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा महताब बाग के पास विकसित ताज व्यू प्वाइंट और 11 सिड्डी पार्क के पर्यटन विकास और प्रचार के लिए मंडलायुक्त ने पर्यटन उद्यमियों को बुलाया। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने पर्यटन उद्यमियों से कहा कि अपने होटलों में वह व्यू प्वाइंट और 11 सिड्डी पार्क के प्रचार के लिए स्टेंडी लगवाएं और आईटो पदाधिकारी पर्यटकों को खूबियां बताएं, लेकिन पर्यटन उद्यमियों ने कहा कि पहले एडीए महताब बाग व्यू प्वाइंट पर व्यवस्थाएं सुधारे, तब इसका प्रचार प्रसार हो पाएगा। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि पर्यटक अगर एक बार आ भी गया और परेशान होकर जाएगा तो माउथ पब्लिसिटी के जरिए व्यू प्वाइंट पर्यटक नहीं आएंगे। बेहतर है कि टॉयलेट, सुरक्षा, लाइटिंग, गोल्फ कार्ट, पार्किंग की व्यवस्थाएं कर उन्हें अच्छे अनुभव दिए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Night View Tourist Book All Slots
महताब बाग से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पार्क में शादी समारोह के प्रस्ताव खारिज किए
पर्यटन उद्यमियों से कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि गूगल पर ताज व्यू प्वाइंट के फोटो अपलोड किए जाएंगे। इसके आसपास सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाए जाएंगे। रजिस्टर्ड गाइड को ग्रुप में पर्यटकों की टिकट बुकिंग सुविधा दी जाए। 11 सिड्डी के लिए आउटसोर्स किए गए जैसे आइडियाज मुंबई के प्रतिनिधियों से उन्होंने जल्द काम शुरू करने को कहा। उन्होंने प्रजेंटेशन देखकर निर्देश दिए कि केवल वही काम करें, जो एएसआई और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद हो सकें। 
विज्ञापन
Taj Mahal Night View Tourist Book All Slots
महताब बाग में निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह के प्रस्ताव पर एएसआई ने ही आपत्ति लगा दी। इस दौरान एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया, नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे, एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार, अभिमन्यु सिंह, सहायक पुरातत्वविद आरके सिंह, गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक दान, पवन अग्रवाल, प्रमोद अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed