{"_id":"5fc235218ebc3e5fa477ce6a","slug":"mainpuri-firing-case-injured-policeman-dies-during-treatment-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी गोलीकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल सिपाही, मौत से 23 दिन तक जूझता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी गोलीकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल सिपाही, मौत से 23 दिन तक जूझता रहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरवेंद्र कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी जिले में भाजपा नेता के पुत्र की कार पर हुए हमले में घायल गनर 23वें दिन मौत से जिंदगी की जंग हार गया। शनिवार की सुबह सिपाही ने दम तोड़ दिया। सिपाही का इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। इस खबर से पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, पुलिस ने शुक्रवार की रात गोलीकांड में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है।
2 of 5
भाजपा नेता शिवम और पुलिस (घटना वाले दिन की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
छह नवंबर की शाम शहर के रेलवे स्टेशन के सामने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। गोली लगने से सरकारी गनर हरवेंद्र कुमार (32) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी महल गांव, सिकंदरा आगरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के वक्त भाजपा नेता का पुत्र कार में नहीं था।
3 of 5
परिवार के सिपाही हरवेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज सैफई से आगरा रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह आगरा के एक निजी अस्पताल में सिपाही की मौत हो गई। हरवेंद्र कुमार 2011 बैच का सिपाही था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। सिपाही की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में एसपी अजय कुमार की मौजूदगी में हुई शोकसभा में सिपाही को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद एसपी आगरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिपाही हरवेंद्र कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छह नवंबर की शाम करीब छह बजे शिवम चौहान की कार का चालक शरीफ खान निवासी केशोपुर बरनाहल रेलवे स्टेशन के सामने अंडा लेने रुका था। इसी बीच अचानक छह-सात हमलावरों ने कार को चारों ओर से घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 30 राउंड फायर हुए। फायरिंग से कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने कार में छिपकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
थाना भोगांव क्षेत्र में स्पेशल जांच टीम ने शुक्रवार की देर रात गांव बरौली के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़ा गया बदमाश छह नवंबर को भाजपा नेता के पुत्र की कार पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। उसके दो साथी भाग गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।