फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं, अगले दो दिन और बढ़ेगा तापमान, बरतें ये सावधानियां

Sun, 02 Jun 2019 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
summer heat as temperature rising next 2 days in agra
गर्मी और तेज धूप से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

आगरा समेत पूरा ब्रज भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के थपेड़ों से इस सप्ताह भी राहत नहीं मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ेगा साथ ही लू परेशान करती रहेगी। शनिवार को भी ताजनगरी दहकी और पारा 45.7 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार की सुबह भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। सप्ताह भर से आगरा में पारा 43 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है।

Trending Videos
summer heat as temperature rising next 2 days in agra
तेज धूप से बचाव करती युवती - फोटो : अमर उजाला
उमस भरी गर्मी से रविवार की शुरुआत हुई। सुबह 10 बजे के बाद ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया। तेज धूप और लू के कारण सड़कों पर निकलने वालों की त्वचा झुलसती महसूस हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन सवारों के लिए मुश्किल ज्यादा है। ताजमहल और आगरा किला में पर्यटक व्याकुल नजर आए। 
summer heat as temperature rising next 2 days in agra
शनिवार दोपहर बाद धूल भरी हवाएं चलीं - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी के बाद तेज हवाएं चलीं। धूल भरी तेज हवाओं के बाद कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। लोगों को लगा कि अब शायद गर्मी से थोड़ी राहत मिले, लेकिन बूंदाबांदी के कुछ देर बाद ही फिर तेज धूप निकल आई। रातभर तपिश बरकरार रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
summer heat as temperature rising next 2 days in agra
ताजमहल में टंकी के पास पानी के लिए पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। राजस्थान से सटे मथुरा, आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे। वहीं भीषण गर्मी में कई बीमारियों का भी खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में अपनी सेहत का जरूर ख्याल रखें। 

विज्ञापन
summer heat as temperature rising next 2 days in agra
कपड़े ढककर धूप से बच्चों को बचाव करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

एसएन मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. मृदुल चतुर्वेदी का कहना है कि, इस मौसम में हीट स्ट्रोक, हीट एग्जास्टेशन, हीट क्रैम्स और फूड प्वाइजनिंग का खतरा है। हीट स्ट्रोक में व्यक्ति को लू लग जाती है। हीट एग्जास्टेशन में शरीर से पानी निकल जाता है और हीट क्रैम्स में नमक की कमी हो जाती है। ऐसे में शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed