फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: अचानक जमीन में 15 फीट अंदर समा गया पांच साल का मासूम, मच गया हड़कंप

Mon, 11 Jul 2022 07:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
suddenly five year old boy down into earth by 15 feet in tundala Firozabad news
अचानक जमीन में 15 फीट अंदर समा गया पांच साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला में घर के आंगन में जमीन के अंदर पांच साल का मासूम समा गया। ये देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की भीड़ मौके पर जुट गई। बच्चे को बाहर निकाले जाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। डर इस बात का भी था कि ये जमीन और अधिक गहराई में न धंस जाए। बड़ी ही सावधानी के साथ बच्चे  को साड़ी में बाल्टी बांधकर उसके सहारे से बाहर निकाला गया। बच्चे के सुरक्षित बाहर आने पर घरवालों की जान में जान आई। परिजनों ने बताया कि जिस जगह से हादसा हुआ उस जगह 30 साल पहले कुआं था।


मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद का है। रविवार रात सवा आठ बजे गांव निवासी बंटू घर के कमरे में बैठा था। बारिश हो रही थी। बंटू ने कमरे में ही खाना मंगाया। बंटू का पांच साल का बेटा अशोक खाने की थाली लेकर कमरे की ओर आ रहा था।
suddenly five year old boy down into earth by 15 feet in tundala Firozabad news
घर के आंगन में कुआं - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि अशोक जैसे ही आंगन में पहुंचा, तभी जमीन धंस गई और वह जमीन के अंदर समा गया। बेटे की आवाज सुनकर बंटू वहां दौड़कर पहुंचा। जमीन को धंसा देख उसके होश उड़ गए। 
suddenly five year old boy down into earth by 15 feet in tundala Firozabad news
मौके पर जुटी गांव वालों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बच्चे के जमीन में समाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।  परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकालने के लिए एक प्लास्टिक की बाल्टी को साड़ी में बांधकर 15 फीट गहरे कुएं में डाल दिया। बच्चे को सावधानी के साथ  उसके अंदर बैठने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
suddenly five year old boy down into earth by 15 feet in tundala Firozabad news
पांच साल का अशोक - फोटो : अमर उजाला
बच्चा जैसे ही बाल्टी में बैठा, परिजनों ने उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। कूंए में गिरने से घायल मासूम को उपचार के लिए परिजन अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
suddenly five year old boy down into earth by 15 feet in tundala Firozabad news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बंटू ने बताया कि उनके पिता शोलीराम ने पानी के लिए कुएं को खुदवाया था, लेकिन कुएं में पानी खारा होने के कारण उसे बंद करा दिया गया था। बारिश का पानी अंदर जाने की वजह से बंद कुआं धंस गया तथा यह हादसा हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed