फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Illegal Arms Factory: सरगना ने बिहार के मुंगेर से बुलाए थे कारीगर, दो राज्यों में 100 से अधिक अवैध पिस्टल बेचीं

Mon, 11 Jul 2022 03:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jul 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
up stf busted illegal Arms Factory in mainpuri
मौके से बरामद हुए थे अवैध हथियार - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के सिरसागंज चौराहे पर किराये के मकान में पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्टरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए सरगना पंकज ने बताया कि जेल में निरुद्ध रहने के दौरान उसकी मुलाकात बिहार के मुंगेर निवासी कारीगरों से हुई थी। छूटने के बाद वह कारीगरों को लेकर आया और अवैध पिस्टल बनवाने लगा। इसके लिए सिरसागंज चौराहा के पास उसने प्रतिमाह 75 हजार रुपये किराये पर मकान ले रखा था।



सिरसागंज चौराहा के पास शनिवार की रात एसटीएफ बिहार, गोरखपुर और आगरा यूनिट की टीम ने दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से पिस्टल, तमंचे और कई अधबनी पिस्टल के पार्ट्स व उपकरण बरामद हुए। एसटीएफ के निरीक्षक ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। सरगना पंकज निवासी भोगांव ने बताया कि कुछ माह पहले नकली नोट के मामले में वह पश्चिम बंगाल की जेल में बंद था। इस दौरान जेल में बंद मुंगेर के पिस्टल बनाने वाले कारीगरों से उसकी मुलाकात हुई थी।  

up stf busted illegal Arms Factory in mainpuri
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जेल से छूटने के बाद पंकज ने मैनपुरी में पिस्टल बनाकर बेचने की तैयारी कर ली। उसने शैलेंद्र निवासी बदनपुर दन्नाहार और मोहर सिंह निवासी गांव ईकरी औंछा के साथ मिलकर मनीष यादव निवासी गांव रठेरा थाना दन्नाहार से उसका सिरसागंज चौराहा स्थित मकान 75 हजार रुपये में किराए पर लिया।
up stf busted illegal Arms Factory in mainpuri
illegal pistol factory - फोटो : अमर उजाला
सरगना ने करीब पांच लाख रुपये के असलहा बनाने के उपकरण लगाए। बिहार के मुंगेर निवासी मदन शर्मा, सोनू शर्मा और मोहित से अवैध शस्त्र बनवाने लगा। सप्लाई का काम शिवम, सैंकी उर्फ सुमित, ललित उर्फ बीनू किया करते थे। एक पिस्टल करीब 25 हजार रुपये में बेचते थे। मुनाफे का हिस्सा सभी को काम के अनुसार बांट दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
up stf busted illegal Arms Factory in mainpuri
अधबनी पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
इस गिरोह अब तक बिहार और उत्तर प्रदेश में करीब 100 से अधिक पिस्टल की बिक्री कर चुका है। ये लोग 80 पिस्टल और तैयार कर रहे थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
up stf busted illegal Arms Factory in mainpuri
आरोपियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला

ये हुए गिरफ्तार

  • पंकज कुमार निवासी हनुमान मंदिर तालाब के पास भोगांव
  • सोनू कुमार शर्मा निवासी गांव जमालपुर, मुंगेर बिहार
  • मोहित कुमार निवासी रामनगर मुंगेर, बिहार
  • मदन कुमार शर्मा निवासी मुंगेर, बिहार
  • मोहर सिंह निवासी गांव ईकरी थाना औंछा, मैनपुरी
  • शैलेंद्र सिंह निवासी गांव बदनपुर दन्नाहार, मैनपुरी
  • ललित कुमार निवासी नगला पजाबा सदर कोतवाली मैनपुरी
  • शिवम कुमार निवासी नगला पजाबा कोतवाली
  • सैंकी उर्फ सुमित कुमार निवासी कस्बा व थाना घिरोर मैनपुरी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed