रोजगार और पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर गुरुवार को छात्रों ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में प्रतापपुर चौराहे स्थित नेशनल हाईवे 2 पर जाम लगा दिया। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के पुतले पुलिस मौजूदगी में बनाए।
2 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक पुतले को पुलिस ने छात्रों से छीन लिया, लेकिन दूसरा फूंक दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्त्रसेशित छात्रों ने पथराव कर दिया।
3 of 7
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पथराव में बारह से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और कई यात्री घायल हो गए। एक घंटे तक हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा। छात्रों ने सुभाष तिराहे से लेकर मैनपुरी चौराहे तक उपद्रव किया। पुलिस ने 18 छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब सैकड़ों की संख्या में छात्र नारायण डिग्री कॉलेज के ग्राउंड के सामने हाईवे पर एकत्र हुए। छात्र हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले लेकर नारेबाजी करने लगे।
हाईवे जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया।