{"_id":"5dac985b8ebc3e93a04e9e8b","slug":"stitching-the-injured-in-mobile-flashlight-in-the-government-trauma-center","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लापरवाही का 'अंधेरा': सरकारी ट्रामा सेंटर में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल को लगाए टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही का 'अंधेरा': सरकारी ट्रामा सेंटर में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल को लगाए टांके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल की रोशनी में घायल को टांके लगाता स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ जहां सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में लापरवाही का अंधेरा छाया हुआ है। फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। रविवार शाम को कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल को टांके लगाए गए। घायल के इलाज करने के दौरान अचानक बिजली चली गई थी।
2 of 5
ट्रामा सेंटर में अंधेरा
- फोटो : अमर उजाला
थाना फरिहा क्षेत्र के गोहाना निवासी मोहनपाल पुत्र राजेंद्र सिंह रविवार शाम को बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक फिसलने से घायल हो गया था। घायल को परिजन रात करीब पौने आठ बजे सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। उसके चेहरे और सिर पर काफी चोट लगी थी। कुछ मांस फट गया था।
3 of 5
मोबाइल की रोशनी में घायल के घाव पर लगाए टांके
- फोटो : अमर उजाला
घायल मोहनपाल के भाई गौरव के अनुसार जिस समय वो ट्रामा सेंटर पहुंचा उस समय बिजली थी। जैसे ही इलाज शुरू किया बिजली चली गई। इस कारण स्टाफ को उसके भाई मोहनपाल का उपचार अंधेरे में करना शुरू कर दिया। तभी बिजली चली गई। ऐसी स्थिति में पर्याप्त रोशनी के लिए ट्यूब लाइटों से इनवर्टर का कनेक्शन नहीं था। जनरेटर चलाने में भी 15 मिनट का वक्त लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घायल को ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल की टार्च से रोशनी करनी पड़ी। इस दौरान वहां मौजूद संविदा स्टाफ ने घायल को टांके लगाए। घायल का उपचार करने को चिकित्सक तथा फार्मासिस्ट तक नहीं पहुंचे। ट्रामा सेंटर में मौजूद लोगों ने बताया कि स्टाफ ने मोबाइल को रोशनी में घायल को टांके तो लगा दिए, लेकिन अगर कुछ ऊंच-नीच हो जाती है तो इसका कौन जिम्मेदार होता।
विज्ञापन
5 of 5
ट्रामा सेंटर में घायल मरीज
- फोटो : अमर उजाला
ट्रामा सेंटर में तैनात ईएमओ डॉ. शैलेंद्र प्रताप का कहना है कि 10 मिनट के लिए लाइट गई थी। इन्वर्टर से छोटी लाइट जल रहीं थी। जनरेटर को चलने में थोड़ी देर हो जाती है। वहीं सीएमओ डॉ एसके दीक्षित ने कहा कि मोबाइल की रोशनी में टाकें लगाने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो वह जांच कराएंगे। किस कारण ऐसा करना पड़ा इसकी भी जानकारी करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।