{"_id":"5d11c5818ebc3e134c2e1d62","slug":"statement-filed-by-eyewitness-in-darvesh-yadav-murder-case-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष हत्याकांड: चश्मदीद भतीजी ने बताया दरवेश और मनीष के 'रिश्ते का सच'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष हत्याकांड: चश्मदीद भतीजी ने बताया दरवेश और मनीष के 'रिश्ते का सच'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
दरवेश यादव की भतीजी कंचन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की प्रथम महिला अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव की हत्या के मामले में चश्मदीद उनकी भतीजी प्रशिक्षु दरोगा कंचन यादव ने सोमवार को बयान दर्ज कराया। 12 जून को हुई घटना में कंचन का बयान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह बयान हत्यारोपी मनीष की मौत के दो दिन बाद दर्ज कराया गया। उन्होंने मनीष और दरवेश यादव के रिश्ते के बारे में चौंकाने वाली बताई हैं।
2 of 7
दरवेश यादव की भतीजी कंचन यादव
- फोटो : अमर उजाला
कंचन यादव ने कहा कि मनीष शर्मा और दरवेश यादव में काफी सालों तक अच्छे रिश्ते रहे। मनीष चाहता था कि दरवेश किसी और से बात न करे। यहां तक कि रिश्तेदारों तक से बात नहीं करने देता था। वो दरवेश का मोबाइल फोन भी अपने पास ही रखता था। दरवेश उससे पीछा छुड़ाना चाहती थीं। कुछ दिन पहले छुड़ा भी लिया था। इसके बाद ही यह वारदात हो गई।
3 of 7
दरवेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंचन ने मनीष और दरवेश के रिश्ते के बारे में विस्तार से बताया। दोनों 2004 से साथ प्रैक्टिस करते थे, दरवेश को मनीष पर बहुत विश्वास था, दरवेश का फोन भी मनीष अपने पास रखता था। दरवेश ने हॉंडा सिटी गाड़ी खरीदी थी, यह भी मनीष के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दरवेश यादव के साथ हत्यारोपी मनीष शर्मा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
कंचन ने बताया कि दरवेश यादव की हत्या के लिए मनीष उनकी ही कार से आया था। यह कार उसने लौटाई नहीं थी। उसे घर से लेने के लिए एडवोकेट विनीत गुलेचा गया था। बाद में दोनों कार से आए।
विज्ञापन
5 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कंचन ने बताया कि मनीष के इस व्यवहार से दरवेश नाराज रहती थीं। वो धीरे धीरे उससे पीछा छुड़ा रही थीं। अध्यक्ष के चुनाव में पूरी तरह से दूरी बना ली थी। इंस्पेक्टर सतीश, रिश्तेदार दरवेश से मिलने के लिए आने लगे थे। इसके बाद यह वारदात हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।