फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020: ब्रज में घनघोर बारिश के बीच अवतरित हुए भगवान, गूंजे जय कन्हैयालाल के जयकारे

Thu, 13 Aug 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami 2020 Celebration in Mathura And Vrindavan
चांदी की कामधेनु गाय ने किया कन्हैया का दुग्धाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मथुरा में परंपरा के अनुसार आधी रात को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कन्हैया ने जन्म लिया। इस दौरान मूसलाधार बारिश हो रही थी। कान्हा का जन्म होते ही पूरे ब्रज में जय कन्हैया लाल की...के जयकारों से गूंज उठे। जन्म होते ही ठाकुरजी का पंच गव्य से स्नान किया गया। गाय के दूध से अभिषेक होने के बाद ठाकुरजी का दही, घी, बूरा, शहद और दूध से दिव्य अभिषेक हुआ। यह पहला मौका है, जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बिना भक्तों के मनाया गया। ब्रज के मंदिरों में सिर्फ संतों और सेवायतों की मौजूदगी में सभी परंपराएं पूरी की गईं। कोरोना संक्रमण के कारण मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। 

Sri Krishna Janmashtami 2020 Celebration in Mathura And Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान जन्मस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही। जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में भी पूजा कराने वाले आचार्य के साथ आयोजन से जुड़े लोग भी सीमित संख्या में ही सम्मिलित हुए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रमों का टेलीविजन और सोशल मीडिया से माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। 
Sri Krishna Janmashtami 2020 Celebration in Mathura And Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर छाया उल्लास - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पत्र-पुष्प, रत्न प्रतिकृति, वस्त्र आदि के अद्भुत संयोजन से बनाए गए पूर्णेंदु कुंज बंगले में विराजमान होकर दर्शन दिए। जन्माष्टमी के लिए ठाकुरजी के लिए विशेष पोशाक भी तैयार कराई गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यह पुष्प वृंत पोशाक रेशम, जरी, रत्न प्रतिकृति से बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami 2020 Celebration in Mathura And Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से मुक्ति पाने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान में 5100 दीप प्रज्वलित किए गए। जन्मस्थान के भागवत भवन के गेट पर दीपों से स्वागतम श्रीकृष्ण दर्शाया गया। 
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami 2020 Celebration in Mathura And Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर का भागवत भवन - फोटो : अमर उजाला
इस बार जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी मथुरा का राम नगरी अयोध्या से विशेष नाता जुड़ गया। पहली बार सरयू के जल से श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया गया। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के सानिध्य में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed