फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जिहादी बनने की स्पेशल ट्रेनिंग...छह पाकिस्तानी नंबर, सामने आई काॅल डिटेल; धर्मांतरण गिरोह के ये थे मंसूबे

Fri, 01 Aug 2025 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 08:18 AM IST
सार

अवैध धर्मांतरण गिरोह के सरगना का मोबाइल खंगाला गया, तो उसमें छह पाकिस्तानी नंबर मिले। उसकी व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है, जिसमें सामूहिक धर्मांतरण की योजना का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Special training to become a Jihadi Six Pakistani numbers call details revealed intentions of conversion gang
अवैध धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध धर्मांतरण गिरोह के सरगना दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान की काॅल डिटेल में पाकिस्तान के छह नंबर निकले हैं। इन पर आरोपी लगातार बातचीत किया करता था। यह बातचीत किस संबंध में थी? अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट से सामने आया है कि वह सामूहिक धर्मांतरण की भी योजना बना रहा था। इसके लिए उसके साथी अलग-अलग राज्यों की युवतियों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, युवतियों को एक साथ लाकर धर्मांतरण कराया जाता।


सदर की रहने वाली दो सगी बहनों को पुलिस ने 18 जुलाई को कोलकाता के तपसिया इलाके से बरामद किया था। उनका धर्मांतरण कराया गया था। पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को पकड़ा था। बाद में चार लोग और पकड़े गए। पूरे गिरोह में मुख्य रूप से दिल्ली का अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह, गोवा की एसबी कृष्णा उर्फ आयशा और सराय ख्वाजा का रहमान कुरैशी शामिल थे। अब्दुल रहमान जेल में सजा काट रहे कलीम सिद्दीकी के लिए काम कर रहा था।
Special training to become a Jihadi Six Pakistani numbers call details revealed intentions of conversion gang
धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने अब्दुल रहमान की काॅल डिटेल निकाली है। साथ ही व्हाट्सएप चैट को रिकवर किया गया है। जांच टीमों को इसमें सामूहिक धर्मांतरण की योजना पर काम करने की बात का पता चला है। पुलिस के मुताबिक, वह महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में सामूहिक धर्मांतरण कराने की योजना बना रहा था। इसके लिए अपने साथियों को सक्रिय कर रखा था।
Special training to become a Jihadi Six Pakistani numbers call details revealed intentions of conversion gang
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह व्हाट्सएप पर चैट किया करता था। छह पाकिस्तानी नंबर पर भी उसकी लगातार बातचीत मिली है। जांच टीमें उससे पूछताछ में लगी हैं। इन नंबरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह देखा जा रहा है कि जिन लोगों से बातचीत हो रही है, वो कहां के रहने वाले हैं। वह अब्दुल रहमान से क्या करवाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Special training to become a Jihadi Six Pakistani numbers call details revealed intentions of conversion gang
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार अन्य आरोपियों से भी पूछताछ
अब्दुल रहमान ही नहीं गिरोह में आयशा, रहमान कुरैशी, हसन अली और मोहम्मद अली की भी बड़ी सक्रियता सामने आई है। यह लोग युवतियों को धर्मांतरण के लिए तैयार करते थे। उन तक फंडिंग पहुंचाते थे। उनके रहने का इंतजाम करते थे। रहमान कुरैशी यूट्यूब चैनल चला रहा था। इस पर वह वीडियो डाला करता था। उसके डेढ़ लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इन आरोपियों की भी काॅल डिटेल और व्हाट्सएप चैट निकाली गई है। इससे भी पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। इस पर टीमें कार्य कर रही हैं। सभी से अलग-अलग सवाल किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Special training to become a Jihadi Six Pakistani numbers call details revealed intentions of conversion gang
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस लगातार पड़ताल में जुटी है। रिमांड पर लिए गए अब्दुल रहमान से कई जानकारी हाथ लगी हैं। उसकी काल डिटेल में पाकिस्तानी नंबर से बातचीत होने का पता चला है। व्हाट्सएप चैट भी निकाली गई। इसमें सामूहिक धर्मांतरण कराने की योजना बनाए जाने की पुष्टि हुई है। अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की गई है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed