{"_id":"6398868e927c3c078844dc26","slug":"son-became-a-monster-for-12-bighas-of-land-did-not-die-even-after-being-crushed-by-a-car-fired-three-bullets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kasganj: 12 बीघा जमीन के लिए बेटा बना हैवान, कार से रौंदने के बाद पिता को मारीं तीन गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: 12 बीघा जमीन के लिए बेटा बना हैवान, कार से रौंदने के बाद पिता को मारीं तीन गोलियां
Wed, 14 Dec 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Dec 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
घायल होमगार्ड का उपचार करती चिकित्सकों की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में होमगार्ड पिता की हत्या करने की कोशिश की छानबीन में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। परिवार में जमीन की रंज कई महीनों से चल रही थी। इस रंजिश ने मां-बाप के दिलों में दरारें पैदा कर दीं। दूरियां ऐसी पैदा हुईं की मां-बाप का भी बंटवारा हो गया।
घायल होमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला
जमीन बंटवारे की सहमति न बनने से मां बाप के बीच बनी दूरियों ने उनका बंटवारा कर दिया। पिता ने बड़े बेटे नरेंद्र के नाम 12 बीघा जमीन कर दी। इस बात को लेकर मां और छोटा बेटा पुष्पेंद्र नाराज था। मां ने अपने नाम की तीन बीघा जमीन छोटे बेटे पुष्पेंद्र के नाम कर दी, लेकिन जमीन बंटवारे का रंज दोनों के बीच लगातार बना हुआ था। पहले मां छोटे बेटे को समझाती रहती थी, लेकिन करीब तीन माह पूर्व मां की मौत हो जाने से छोटा बेटा कुंठित होता रहा और आपराधिक विचार उसके मन में पनपने लग गए। जिसका परिणाम रहा कि पुष्पेंद्र ने अपने साले के साथ मिल कर पिता की जान लेने के लिए पहले उन्हें कार से धक्का मारकर घायल किया, फिर सीने पर गोलियां दाग दीं।
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद ही एकत्रित हो गई भीड़
गांव में पौने ग्यारह बजे जैसे ही ग्रामीणों ने लगातार फायर की आवाज सुनी तो ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। होमगार्ड का बड़ा बेटा नरेंद्र व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। होमगार्ड मौके पर खून से लथपथ गंभीर अवस्था में जमीन पर गिरे हुए थे। परिजनों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी और चिकित्सालय ले जाया गया। पूरे गांव में घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। हर कोई हमला करने वाले पुत्र को कोस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
एसपी, एएसपी सूचना पर पहुंचे चिकित्सालय
होमगार्ड पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति एवं एएसपी जितेंद्र दुबे ने तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचकर होमगार्ड की स्थिति की जानकारी ली। चिकित्सकों से बातचीत की और तत्काल ही अलीगढ़ उपचार को भिजवाया।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर सोरोंजी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पिता ने बड़े बेटे के नाम 12 बीघा जमीन कर दी थी। मां ने तीन बीघा जमीन छोटे बेटे के नाम कर दी थी। जमीन का पूरा हिस्सा न मिलने के कारण आरोपी पुत्र क्षुब्ध था। मां-बाप भी अलग अलग बेटों के साथ रहने लगे थे। पुलिस की जांच में यह सभी तथ्य सामने आए हैं।