{"_id":"6398825a74579b726b3224f4","slug":"son-ran-over-father-with-car-for-property-yet-death-did-not-happen-then-shots-three-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लिए बेटे ने तोड़ीं सारी हदें: पिता को कार से रौंदा, फिर भी नहीं हुई मौत, तो मारी तीन गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के लिए बेटे ने तोड़ीं सारी हदें: पिता को कार से रौंदा, फिर भी नहीं हुई मौत, तो मारी तीन गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घायल होमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कासगंज में पारिवारिक जमीन में हिस्सा न मिलने से क्षुब्ध बेटे ने अपने साले के साथ मिलकर अपने होमगार्ड पिता की जान लेने की कोशिश की। आरोपी बेटे ने ड्यूटी पर जाते समय पहले पिता को कार से कुचला फिर जब वह जमीन पर गिर पड़े तो तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोलियां लगने से होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी के निर्देश पर चार घंटे के अंदर ही आरोपी पुत्र और उसके साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नगला गोस्वामी के रहने वाले होमगार्ड जगदीश गिरी रोजमर्रा की तरह सुबह 10:45 बजे अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी गांव के मार्ग पर ही उसके छोटे बेटे पुष्पेंद्र व उसके साले अरविंद निवासी ग्राम मढ़ी थाना आंवला ने पहले ऑल्टो कार से पिता की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित मौके पर गिर गए। तभी पुत्र ने तमंचे से उन पर गोलियां दाग दीं।
2 of 5
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
होमगार्ड को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर साले के साथ पुत्र फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
3 of 5
अस्पताल में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को अन्य परिजन नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उपचार करती चिकित्सकों की टीम
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी करके चार घंटे बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हमले में प्रयुक्त तमंचा, कार, कारतूस पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
5 of 5
अस्पताल पहुंचे एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जमीन में हिस्सा न मिलने के विवाद में आरोपी पुत्र ने पहले कार से रौंदा, फिर गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की। उसे और उसके साले को घटना के चार घंटे बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।