{"_id":"5e0207d78ebc3e87bb5b54d4","slug":"solar-eclipse-2019-is-last-eclipse-of-year-will-effect-these-zodiac-signs-inflation-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar Eclipse: छह ग्रहों की युति में पड़ेगा सूर्यग्रहण, है बहुत अशुभ, इन राशियों के लिए होगा लाभकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solar Eclipse: छह ग्रहों की युति में पड़ेगा सूर्यग्रहण, है बहुत अशुभ, इन राशियों के लिए होगा लाभकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य ग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
26 दिसंबर को 6 ग्रहों की युति में कंकण सूर्यग्रहण पड़ेगा। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्य, चंद्रमा, बुध, गुरु, शनि और केतु 6 ग्रह ग्रहण के समय एक साथ धनु राशि में रहेंगे। जो भारी अशुभ है। आगे जानिए समाज के किन वर्गों पर इसका कैसा असर होगा और किन राशियों के लिए ये शुभ है...
2 of 5
सूर्य ग्रहण
मूल नक्षत्र धनराशि पर कंकण सूर्यग्रहण पड़ेगा। मथुरा में प्रात: 8:17 से 10:57 तक यह ग्रहण दृश्य रहेगा। 2 घंटा 40 मिनट तक ब्रजभूमि में यह ग्रहण दृश्य होगा, जबकि विदेशों में इस ग्रहण के समय में अंतर रहेगा। 25 दिसंबर को रात्रि 8 बजे से इस ग्रहण का सूतक लग जाएगा।
3 of 5
साहित्याचार्य शरद चतुर्वेदी ने बताया कि यह ग्रहण मेष, मिथुन, कर्क, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तथा अन्य राशियों को अशुभ रहेगा। धनु राशि वाले व्यक्ति इस ग्रहण को नहीं देखें। ग्रहण महंगाई कारक और राजनीति के क्षेत्र में अशांति कारक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्यग्रहण
बताया कि 4 फरवरी 1962 को आठ ग्रह एक साथ एकत्रित हुए थे, अष्ट ग्रही योग पड़ा था। जिसके फलस्वरूप अष्टग्रही योग के बाद चीन भारत का युद्ध हुआ था वर्तमान में 6 ग्रह एकत्रित हो रहे है। दैवज्ञ आचार्य डॉ. माखनलाल चतुर्वेदी के अनुसार कंकणाकृत्य सूर्य ग्रहण मूल नक्षत्र धनुराशि पर दृष्टव्य होगा। यह ग्रहण पूरे देश में दिखेगा। बताया कि ग्रहण के समय मंत्रजाप, पाठ, परिक्रमा, भजन, कीर्तन, स्मरण आदि में व्यतीत करना चाहिए। ग्रहण के बाद दान करना बहुत अच्छा होता है।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्यग्रहण का असर मथुरा के मंदिरों पर भी
26 दिसंबर को पड़ रहे सूर्यग्रहण का असर मंदिरों के दर्शन काल पर भी पड़ेगा। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान के दर्शन 25 दिसंबर की शाम 7 बजे बंद हो जाएंगे। 26 दिसंबर को ग्रहण के कारण मंदिर के सभी मंदिरों में पट बंद रहेंगे। दर्शन दोपहर 3 बजे खुलेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।