{"_id":"5f6861178ebc3e15de36e454","slug":"samajwadi-party-protest-give-memorandum-to-adm-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिड़गती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, छावनी बनी तहसील, सड़क पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़गती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, छावनी बनी तहसील, सड़क पर धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
एडीएम सिटी प्रशासन को ज्ञापन सौंपते महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। सदर तहसील से कलक्ट्रेट तक भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
2 of 6
प्रशासन को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल को सेवला सराय स्थित वैष्णो कॉलोनी आवास पर सोमवार सुबह आठ बजे से नजरबंद कर दिया। फिर भी सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्र हुए। पुलिस ने कॉलोनी में बेरीकेडिंग कर सपाइयों को रोका। वहीं उन्होंने नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
3 of 6
धरना प्रदर्शन के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार को फतेहाबाद रोड स्थित आवास से पुलिस ने घेर लिया। एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी व एसपी सिटी ने शहर अध्यक्ष आवास पर इकठा हुए कार्यकर्ताओं को रोका, लेकिन सपाई नहीं रुके। वहीं सड़क पर धरना देकर बैठ गए और एडीएम सिटी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपते महानगर अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
वाजिद निसार ने कहा भाजपा सरकार पुलिस व प्रशासन को आगे कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। सपा कार्यकर्ता झूठे मुकदमों व जेल जाने से नहीं डरते। सपा के जिला व महानगर के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता रातभर नजरबंद रहे।
विज्ञापन
5 of 6
धरना-प्रदर्शन के दौरान सपाई
- फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील स्थित धरना स्थल सोमवार सुबह नौ बजे दोपहर एक बजे तक छावनी बना रहा। पुलिस व प्रशासन अधिकारी फोर्स के साथ तैनात रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।