आगरा में शनिवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान हुए बवाल के बाद अब जूनियर डॉक्टर मनमानी पर उतर आए। एसएन मेडिकल कॉलेज के ओपीडी और इमरजेंसी सहित बाल रोग, सर्जरी मेडिसिन विभाग में सेवाएं ठप कर दी गईं। नए मरीज भर्ती करने से रोक दिए गए। हालांकि दोपहर बाद सेवाएं शुरू कर दी गईं, लेकिन जूनियर डॉक्टर हड़ताल से नहीं लौटे।
तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल
2 of 8
patient
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। रविवार सुबह को जूनियर डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की। किसी मरीज को अंदर नहीं घुसने दिया।
तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल
3 of 8
patient
- फोटो : अमर उजाला
जूनियर डॉक्टर ने रात से ही इमरजेंसी में नए मरीज भर्ती नहीं होने से रोक दिए। रात को एत्मादपुर की रमा शर्मा को भर्ती कराने के लिए परिवारीजन लाए थे, लेकिन हड़ताल की वजह से उन्हें भर्ती नहीं किया जा सका। इसके अलावा भी कई मरीज लौट गए।
तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल
4 of 8
patient
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर तक इमरजेंसी में एक भी मरीज भर्ती नहीं किया गया। यहां तक कि पथौली में हादसे के घायलों को भी लौटा दिया गया। दूर दराज इलाकों से इलाज कराने आए मरीज भी कॉलेज के बाहर जहां-तहां परेशान दिखाई दिए।
तस्वीरें: बर्थडे पार्टी में बवाल, अब हड़ताल, डॉक्टर साहब इन मरीजों का तो करते ख्याल
5 of 8
patient
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने जूनियर डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों ने दो मांगें रखीं। इनमें पहली, हिरासत में लिए गए डॉक्टर छोड़े जाएं। दूसरी, दर्ज केस खारिज किए जाए। इस पर एसपी सिटी राजी नहीं हुए। वहां से चले गए। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है।