डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा की कॉपियां बदलने के मामले में फरार छात्र नेता राहुल पाराशर को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ भी दबिश दे रही है। उधर, एसआईटी ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर वर्ष 2015 तक की उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित रखने के लिए कहा है।
बीएएमएस की कॉपियां बदलने के मामले में थाना हरीपर्वत में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जांच एसआईटी और एसटीएफ अलग-अलग कर रही हैं। एसटीएफ 20 साल पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। परीक्षा से लेकर भ्रष्टाचार की अन्य परतें भी खंगाली जा रही हैं। रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। 50 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी एसटीएफ के रडार पर हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। बयान के लिए बुलाया जा रहा है। एसटीएफ को विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार के बारे में गोपनीय जानकारी भी मिल रही हैं।
2 of 5
एसटीएफ ने एसआईटी से संबंधित रिकॉर्ड भी लिया
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि वर्ष 2015 तक की बीएएमएस की कॉपियां सुरक्षित रखी जाएं, जिससे इन कॉपियों को जांचा जा सके। जांच में कॉपियों में हुई अदला-बदली भी देखी जाएगी।
3 of 5
विश्वविद्यालय में एसटीएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कॉपियां बदलने के मामले में फरार छात्र नेता राहुल पाराशर अभी तक गिरफ्त में नहीं आ सका है। मगर, एसटीएफ को छात्र नेता के साथ ही 40 से अधिक की संलिप्तता की जानकारी मिली है। इनमें एजेंट के साथ 20 कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हैं।
4 of 5
पूछताछ करती एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
टीम अब एक-एक करके सभी से पूछताछ करेगी। साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की जाएगी। बीएएमएस की परीक्षा में कॉपी बदलने का मामला 27 अगस्त को सामने आया था। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने टेंपो चालक देवेंद्र और डॉ. अतुल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
5 of 5
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
एजेंसी के कार्यालय में रखी सौ कापियों की जांच में एक कालेज के 14 छात्रों की कापियों की लिखावट अलग-अलग मिली। इस पर पुलिस ने एक और मुकदमा लिखा। इधर, मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद जांच एसटीएफ को दी गई है। एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।