{"_id":"5d87ae3d8ebc3e0168431ac4","slug":"shri-janakpuri-mahotsav-start-from-september-25th-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस का लहंगा पहन 'श्रीराम' के साथ फेरे लेंगी 'जानकी', भव्य रूप से सज रही जनकपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस का लहंगा पहन 'श्रीराम' के साथ फेरे लेंगी 'जानकी', भव्य रूप से सज रही जनकपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भव्य रूप से सजाई जा रही जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में हर साल की तरह इस बार भी भव्य रूप से जनकपुरी महोत्सव मनाया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत बुधवार से हो जाएगी। इसको लेकर निर्भय नगर सजने संवरने लगा है, जनक महल चमकने लगा है। माता जानकी इस बार हाथरस का लहंगा पहनकर भगवान श्रीराम के साथ सात फेरे लेंगी। रविवार को हाथरस का लहंगा आगरा पहुंच गया है, जिसे देखने वालों की भीड़ लग गई।
2 of 5
निर्भय नगर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एनजी रवि कुमार, एसएसपी बबलू कुमार व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी महोत्सव के लिए निर्भय नगर के सभी एंट्री प्वाइंट पर भव्य प्रवेश द्वार सजाए जा रहे हैं। रंग बिरंगी लाइट्स और साउंड जनकपुरी महोत्सव की भव्यता में चार चांद लगाने लगे हैं। रविवार शाम को जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने जनकपुरी महोत्सव की व्यवस्थाओं को देखा। नगर निगम और एडीए के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
3 of 5
जनकपुरी की तैयारियां करता कारीगर
- फोटो : अमर उजाला
निर्भय नगर में अलग-अलग जगह पर 11 प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अलग-अलग पांच स्थानों पर पार्किंग भी बना दी गई है। भगवान टाकीज के पास आरबीएस कॉलेज का मैदान, अमर उजाला के पीछे, खंदारी के आईबीएस कैंपस, केंद्रीय हिंदी संस्थान, सेंट कोनार्ड इंटर कॉलेज में पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माता जानकी का लहंगा देखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
जानकी के लिए इस बार स्पेशल हाथरस से लहंगा लिया गया है। रविवार को लहंगा आगरा पहुंचा तो राजा जनक के घर इसे देखने वालों का तांता लग गया। लाल रंग का लहंगा और गोटे व बूटेदार ओढ़नी हर किसी को भा रहे थे। कई श्रद्धालु निर्भय नगर स्थित कैलाश गुप्ता के घर पहुंचे। जहां जानकी के लहंगा को लेकर हर कोई तरह तरह की चर्चा करने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
राजा जनक के निवास पर महिला संगीत की तैयारी करते जनक परिवार के सदस्यगण
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश गुप्ता के यहां विवाह का माहौल है। यहां महिलाएं और युवतियों का एक समूह नृत्य और संगीता का रिहर्सल कर रहा है। इसके लिए एक कोरियोग्राफर भी प्रशिक्षण दे रहा है। इससे माहौल पूरी तरह से जानकी-श्रीराम के विवाह का बन चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।