फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नए वायुसेना प्रमुख बनने की खुशी में झूमा गांव, बोले- हमाई छाती है गई छप्पन इंच की

Sun, 22 Sep 2019 03:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 22 Sep 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Air marshal rks bhadauria will be next air chief Villagers Happy
आरके सिंह भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
बाह के कोरथ गांव में कारगिल शहीद लायक सिंह के स्मारक पर पूर्व सैनिक और गांव के लोग इकट्ठे हुए। गांव के बेटे आरके सिंह भदौरिया के वायुसेना प्रमुख बनने की खुशी उन्हें यहां खींच लाई। उनसे जुड़ी गौरवपूर्ण उपलब्धियां और वायुसेना में विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और वायु सेना पदक का बखान किया गया। गांव के ब्रजराज सिंह बोले हमाई तौ छाती है गई छप्पन इंच की, बीहड़ के गांव कौ देश में नाम है गऔ, जाते बढ़िया खुशी की कोऊ बात ना है सकत, हमाए साथ खेलो, पढ़ो और आज देश की शान है।


ये भी पढ़ें: उड़ते जहाज ने पैदा की फाइटर पायलट बनने की ललक, आज पाया ये मुकाम, जानिए सफलता की अनसुनी कहानी
Air marshal rks bhadauria will be next air chief Villagers Happy
पूर्व सैनिक और गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
गांव के ही दारा सिंह बोले खुशी कौ जश्न मनायवे शहीद स्मारक पर पूरौ गांव इकट्ठौ होतु है, घरन मै घी के दीया जलैंगे, गांव कौ मान सम्मान बढ़ि गऔ है। गांव के प्रधान प्रदीप भदौरिया ने कहा कि हमारे गांव के बेटे का लोहा अब पूरी दुनिया मानेगी। देश का मान भी बढे़गा। गांव के इतिहास में यह सबसे बड़ी खुशी है। सोनू भदौरिया बोले, देशभक्ति से सराबोर गांव को आरके सिंह भदौरिया ने नई पहचान दी है।

ये भी पढ़ें: एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, 30 सितंबर को रिटायर होंगे धनोआ
 

Air marshal rks bhadauria will be next air chief Villagers Happy
आरके सिंह भदौरिया वायु सेना उपप्रमुख - फोटो : अमर उजाला
देश के वायुसेना प्रमुख की कमान संभालने जा रहे आरके सिंह भदौरिया के गांव कोरथ में परिवार उनसे जुड़ी यादें ताजा कर रोमांचित हो उठा। सूबेदार अरविंद सिंह की पत्नी एवं आरके सिंह भदौरिया की चाची प्रभादेवी ने बताया कि बचपन में आसमान में उड़ते जहाज देखकर अपने बाबा सोबरन सिंह की गोद में वह उछल पड़ते थे और बोलते थे कि बाबा मै भी हवाई जहाज उड़ाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air marshal rks bhadauria will be next air chief Villagers Happy
देश के नए वायुसेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया राफेल के साथ - फोटो : अमर उजाला
देश के नए वायुसेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया बतौर वायुसेना उपप्रमुख 11 जुलाई को राफेल उड़ा चुके हैं। फ्रांस के साथ हुए संयुक्त युद्ध अभ्यास के बाद उन्होंने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया। 11 जुलाई को फ्रांस के मोन्ट डी मार्शन बेस पर कर्नल गोडी लियर के उन्हें रिसीव करने, सेफ्टी प्रोसेस जानने के बाद कर्नल एन्टोनी कोर्टी के साथ राफेल उड़ाने की तस्वीरों ने समूचे देश के साथ बाह क्षेत्र के लोगों को भी रोमांचित कर दिया था।
विज्ञापन
Air marshal rks bhadauria will be next air chief Villagers Happy
एक शादी समारोह में मौजूद आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला
देश के नए वायुसेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया बाह क्षेत्र का गौरव हैं। उनसे कई बार मिले पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह उनकी देश भक्ति और जज्बे के कायल हैं। उन्होंने कहा कि वायुसेना प्रमुख के परिवार से उनकी घनिष्ठता उनके लिए गौरव की बात है। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बाह के इतिहास की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि राफेल उड़ाने के जरिए उन्होंने पड़ोसी मुल्क को सख्त संदेश दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed