फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्द रातों में शहर के फुटपाथ पर ठिठुर रहे 'बेसहारा', रैन बसेरे खाली, देखें तस्वीरें

Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shelter Home Empty People Sleep In Night On Footpath At Winter
सर्द रातों में फुटपाथ पर सोते लोग - फोटो : अमर उजाला
सर्द रातों में शहर के फुटपाथों पर बेसहारा ठिठुर रहे हैं और नगर निगम के रैन बसेरे खाली पड़े हैं। गुरुवार की रात को अमर उजाला की टीम ने रैन बसेरों के साथ ही फुटपाथ पर सोने वालों की पड़ताल की। एमजी रोड पर फुटपाथों पर कपड़े में सिमटे लोगों का कहना था कि उन्हें कोई आसरा नहीं मिलता। 
Shelter Home Empty People Sleep In Night On Footpath At Winter
खंदारी चौराहे के पास स्थित नगर निगम का रैन बसेरा - फोटो : अमर उजाला
खंदारी चौराहा : खाली पड़े हैं बिस्तर
रात 10.15 बजे  खंदारी चौराहे के पास स्थित नगर निगम के रैन बसेरे में बिस्तर सजे हुए थे। साफ सुथरे बिस्तरों पर एक भी व्यक्ति नहीं था। इस रैन बसेरे की क्षमता 15 लोगों की है। इसमें तीन महिलाओं और 12 पुरुषों के लिए जगह है मगर एक भी व्यक्ति नहीं मिला। केयर टेकर रामसेवक ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यहां कोई नहीं है। 
Shelter Home Empty People Sleep In Night On Footpath At Winter
राजा मंडी का रैन बसेरा - फोटो : अमर उजाला
राजा मंडी स्टेशन रोड : तीन लोग मिले
रात 10.40 बजे राजा मंडी स्टेशन रोड पर स्थित नगर निगम के रैन बसेरे में अंधेरा छाया था। अंदर केयर टेकर ऋतिक ने दरवाजा खोला। रैन बसेरे की क्षमता भी 15 लोगों की है। केयर टेकर ने बताया कि रैन बसेरे में तीन लोग ही थे जोकि दो दिन पहले ही आए हैं। रैन बसेरे में बैठे शंभू ने बताया कि लोग यहां रुकने नहीं देते हैं। काम करवाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shelter Home Empty People Sleep In Night On Footpath At Winter
फुटपाथ पर सो रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
यूथ हॉस्टल के सामने फुटपाथ 
रात 10 बजे फुटपाथ पर पांच लोग सोए हुए थे। एक व्यक्ति को उठाकर पूछा तो उसने कहा कि उसे खुले में सोने की आदत है। यहीं सोएगा। यहां सो रहे वीरभान ने बताया कि दो दिन से यहीं सो रहा है। सर्दी है मगर दुकानों के सामने चौकीदार सोने नहीं देता है।
विज्ञापन
Shelter Home Empty People Sleep In Night On Footpath At Winter
खाली पड़ा शेल्टर होम - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने कई स्थानों पर रैन बसेरा का प्रबंध किया है। लेकिन जागरूकता की कमी के चलते लोग इनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed