फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरद पूर्णिमा: जन्मभूमि पर महारास, श्रीकृष्ण की बांसुरी की धुन पर झूमे भक्त, देखें अद्भुत तस्वीरें

Mon, 14 Oct 2019 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
sharad purnima maha raas on shri krishna janmasthan temple mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर महारास - फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में आस्था की अद्भुत और अलौलिक छटा बिखरी। बांसुरी की धुन पर राधा-कृष्ण और गोपियों के स्वरूपों ने महारास किया तो भक्त भक्ति में लीन होकर झूमने लगे। इस अद्भुत दृश्य को देखकर हर कोई निहाल हो गया। इससे पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने श्वेत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। 
sharad purnima maha raas on shri krishna janmasthan temple mathura
गिरिराज महाराज को लगाए छप्पन भोग - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह 9:15 बजे ठाकुरजी का पंचगव्य महाभिषेक से हुआ। दोपहर 11:30 बजे से श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद का वितरण किया गया। शाम 5 बजे से मंदिर परिसर में गिरिराज पर्वत के श्रीविग्रह के समक्ष छप्पन भोग निवेदित किए गए। 
sharad purnima maha raas on shri krishna janmasthan temple mathura
राधा-कृष्ण के स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
शाम 7 से रात 10 बजे तक श्रीकृष्ण सेवा मंडल के रसिकों द्वारा भजन गायन किया। देर रात श्रीराम शर्मा निमाई के निर्देशन में श्रीकृष्ण चबूतरा पर महारास का मंचन किया गया। इस दौरान संस्थान के गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, अधिशासी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, अनुराग पाठक, अतुल सोरावाला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sharad purnima maha raas on shri krishna janmasthan temple mathura
चंद्रलोक में विराजे ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में ठाकुरजी को छप्पन भोग निवेदित किए। जन्मस्थान स्थित श्रीकेशव देव मंदिर में ठाकुरजी महाराज चंद्रलोक में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए, वहीं गिरिराज जी को छप्पन भोग अर्पित किए गए।
विज्ञापन
sharad purnima maha raas on shri krishna janmasthan temple mathura
चांदी के सिंहासन पर विराजे केशवदेव महाराज - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन ठाकुर केशवदेव मंदिर में शरद महोत्सव पर ठाकुरजी के श्री विग्रह का गंगा-यमुना जल के साथ केसर, जड़ी बूटी युक्त जल से अभिषेक किया गया। ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को श्वेत वस्त्रधारण कराकर चांदी के सिंहासन में विराजमान कराए गए। इसके बाद ठाकुरजी ने जगमोहन में विराजमान कर भक्तों को दर्शन दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed