फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चंद्रलोक में विराजे केशवदेव, ब्रज में दिखी द्वापर युग की झलक

Mon, 02 Nov 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima 2020: Sharad Mahotsava at Shri Krishna Janmasthan Mathura
ब्रज में मनाया गया शरद महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शरद पूर्णिमा पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में द्वापरयुगीन आभा दिखाई दी। शरद पूर्णिमा महोत्सव में ब्रज के ठाकुरजी को श्वेत वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद ठाकुर केशवदेव ने चंद्रलोक में छप्पन भोग के बीच विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। उधर, गोवर्धन के पारासौली स्थित चंद्र सरोवर पर धवल चांदनी में शरदोत्सव मनाया गया। राधाकृष्ण और गोपियों के स्वरूपों ने महारास किया। वृंदावन-बरसाना में भी शरद पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। 
Sharad Purnima 2020: Sharad Mahotsava at Shri Krishna Janmasthan Mathura
ठाकुरजी को अर्पित किए छप्पन भोग - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में परंपरागत रूप से शनिवार प्रात: 8:30 बजे संस्थान प्रांगण में स्थित गोशाला में गायों को माला पहनाकर पूजन किया गया। इसके बाद श्रीगिरिराज जी का पंचगव्य महाभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे से अन्नक्षेत्र में साधु सेवा हुई। सायंकाल पांच बजे से श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रांगण में स्थित श्रीगिरिराज पर्वत के पुण्य श्रीविग्रह के समक्ष छप्पन भोग प्रसाद अर्पित किया गया। 
 
Sharad Purnima 2020: Sharad Mahotsava at Shri Krishna Janmasthan Mathura
चंद्रलोक में विराजे केशवदेव महाराज - फोटो : अमर उजाला
शाम को जन्मस्थान स्थित श्रीकेशवदेव मंदिर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य चन्द्रलोक में सजाया गया, जिसमें ठाकुरजी ने विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान जन्मस्थान परिसर गिरिराज जी के जयकारों-भजन कीर्तन से गूंज उठा। शरद महोत्सव का समापन रात 9:30 बजे श्रीकृष्ण चबूतरा पर शरद की धवल चांदनी में विराजमान हुए श्रीराधाकृष्ण स्वरूपों की महाशयन आरती के साथ हुआ। सभी कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Purnima 2020: Sharad Mahotsava at Shri Krishna Janmasthan Mathura
दीयों की रोशनी से जगमगाता चंद्र सरोवर - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के पारासौली स्थित चंद्र सरोवर पर शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में मनाए गए दो दिवसीय शरदोत्सव में द्वापरयुगीन आभा दिखाई दी। महारास चबूतरे पर गोपी-गीत, पद गायन अमृत रूपी चंद्र सरोवर की जल तरंगों से लौट कर ऐसे गूंज रहे थे कि साक्षात श्रीकृष्ण देवलोक से उतर कर राधा और गोपियों के साथ महारास कर ब्रजवासियों को दर्शन दे रहे हों। इस दौरान हजारों दीपों की रोशनी से चंद्र सरोवर जगमगा उठा। 
विज्ञापन
Sharad Purnima 2020: Sharad Mahotsava at Shri Krishna Janmasthan Mathura
गिरिराजजी को अर्पित किए गए छप्पन भोग - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन में गिरिराज महाराज की तलहटी के मंदिरों में चन्द्रमा की धवल चांदनी में खीर का भोग लगाया। गिरिराजजी प्रभु सफेद पोशाक, स्वर्ण और रजत जड़ित आभूषणों में अनुपम छटा के बीच नजर आए। मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा पर गिरिराज जी का श्वेत पोशाक व आभूषणों के बीच श्रृंगार किया गया। भक्तों ने मानसी गंगा पर दीपदान किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed