फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा को पार्टी के बहाने ले गया था होटल, आरोपी युवक ने शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

Fri, 31 Jan 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 31 Jan 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sexual assault With 19 Year Girl Student In Hotel Tajganj Crime News
दुष्कर्म का आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
दर्श गौतम ने मुझे फोन करके खंदारी पर बुलाया था, मैं कॉलेज से वहां पहुंची, उसने कहा कि आज पार्टी दूंगा, मेरे साथ चल, वह मुझे ताजगंज के होटल स्टार इन में ले गया, वहां मुझे जबरन शराब पिलाई, इसके बाद उसने गंदा काम किया, मैं बेहोश हो गई, होश आने तक के बीच में क्या हुआ, मुझे कुछ पता नहीं...।

 
Sexual assault With 19 Year Girl Student In Hotel Tajganj Crime News
अस्पताल के बाहर पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज दुष्कर्म कांड की पीड़ित छात्रा ने पुलिस को यह बयान दिया है। बृहस्पतिवार को सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव ने एसएन मेडिकल कॉलेज जाकर छात्रा का बयान दर्ज किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसमें छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बयां किया है। उसने बताया है कि होटल में दो और युवक मौजूद थे। बेहोश होने के कारण उसे नहीं मालूम कि उन दोनों ने भी दुष्कर्म किया या नहीं।
 
Sexual assault With 19 Year Girl Student In Hotel Tajganj Crime News
होटल स्टार इन - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा के एक गांव की रहने वाली छात्रा न्यू आगरा के एक शिक्षण संस्थान से डिप्लोमा कर रही है। वह बुधवार दोपहर को भगवान टॉकीज पर बेहोश मिली थी। हालत गंभीर थी। हालत में थोड़ा सुधार होने पर उसने बताया था कि उसके साथ चार युवकों ने ताजगंज के फ्लैट में दुष्कर्म किया। इनमें से वह दर्श गौतम को जानती है। इस पर पुलिस ने दर्श को अलीगढ़ से शादी समारोह से रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को पूरी तरह होश में आने पर छात्रा का बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sexual assault With 19 Year Girl Student In Hotel Tajganj Crime News
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के बयान और अब तक की जांच से घटना में दर्श ही आरोपी है। हालांकि अन्य युवकों की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है। इसके लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए हैं। -बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Sexual assault With 19 Year Girl Student In Hotel Tajganj Crime News
दुष्कर्म का आरोपी दर्श गौतम - फोटो : अमर उजाला
आरोपी दर्श गौतम मूल रूप से सादाबाद का रहने वाला है। काफी समय से परिवार आगरा के रोहता में रहता है। साढ़े अठारह साल के दर्श का एक भाई और एक  बहन है। दिल्ली से बारहवीं की है। बाह के एक कॉलेज से प्राइवेट स्नातक और भगवान टॉकीज स्थित एक इंस्ट्टीट्यूट से एविएशन का कोर्स कर रहा है। पिता आयुर्वेद कंपनी में सेल्समैन हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed