फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, प्रदर्शन के दौरान नियमों का उड़ा मखौल

Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party SP Workers protest against Yogi Adityanath government in Agra
सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान नियम-कायदे तार-तार हो गए। बिना मास्क लगाए सैकड़ों की भीड़ में सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन को कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर एमजी मार्ग पर जाम लग गया। फिर अंदर प्रवेश को लेकर पुलिस से झड़प हुई। कोरोना नियमों के उल्लंघन में एडीएम सिटी ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
Samajwadi Party SP Workers protest against Yogi Adityanath government in Agra
सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सरकारी सेवाओं में निजीकरण का विरोध, बढ़ती बेरोजगारी और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल और महासचिव शिवराम यादव के नेतृत्व में सपा युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड और छात्र सभा के सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। गेट पर तैनात पुलिस ने रोका, तो सड़क पर हंगामा किया। इससे एमजी मार्ग पर जाम लग गया। 
Samajwadi Party SP Workers protest against Yogi Adityanath government in Agra
कलेक्ट्रेट में युवजन सभा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सपा कार्यकर्ता जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए। जिलाधिकारी चैंबर के बाहर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कई सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मास्क नहीं पहन रखा था। न उचित दूरी का पालन किया गया। दोपहर को तकरीबन 12.30 बजे तक कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के दौरान नियमों का मखौल उड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi Party SP Workers protest against Yogi Adityanath government in Agra
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज कराने के आदेश
एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने कहा कि प्रदर्शन में लोगों ने मास्क नहीं पहना था। उचित दूरी का पालन नहीं किया। धारा-144 लागू है। चार से अधिक लोग ज्ञापन देने नहीं आ सकते। क्षेत्राधिकारी को प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

'नहीं किया नियमों का उल्लंघन'
प्रदर्शन में शामिल सपा महासचिव शिवराम यादव ने कहा कि नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। सभी कार्यकर्ता मास्क पहन कर आए थे। प्रशासन हमारी आवाज को दबाने के लिए कार्रवाई कर रहा है।
 
विज्ञापन
Samajwadi Party SP Workers protest against Yogi Adityanath government in Agra
मैनपुरी में विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में समाजवादी युवजन सभा ने महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिला प्रशासन को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि बेरोजगारी से आज युवा सबसे ज्यादा परेशान हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed