फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन कुंभ मेला: किन्नर अखाड़े के लिए भूमि आवंटन का विरोध, निर्मोही अनी अखाड़े ने जताई आपत्ति

Wed, 03 Feb 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
saints objection on allocation of land for Kinnar Akhara in Vrindavan Kumbh Mela
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी दास - फोटो : अमर उजाला

तीर्थनगरी वृंदावन में हरिद्वार से पहले आयोजित होने जा रहे कुंभ मेला बैठक में सात फरवरी से सभी वैष्णवी परंपरा के संत-महंत, महामंडलेश्वर, खालसा को भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसमें तीनों अनी अखाड़ों के श्री महंत की मौजूदगी रहेगी। इससे पहले किन्नर अखाड़े को भूमि आवंटित किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। निर्मोही अनी अखाड़े ने इस पर आपत्ति जताई है। 

saints objection on allocation of land for Kinnar Akhara in Vrindavan Kumbh Mela
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कुंभ मेला बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी अंतिम दौर की ओर बढ़ रही है। भूमि आवंटन पर पिछले कई दिनों से प्रशासनिक मशक्कत की जा रही है। मेला अधिकारी नगेंद्र प्रताप आवेदनों पर विचार कर रहे हैं। इसके तहत अब अखाड़ों के लिए भूमि आवंटन होना है। 
saints objection on allocation of land for Kinnar Akhara in Vrindavan Kumbh Mela
वृंदावन मेला क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क - फोटो : अमर उजाला
भूमि आवंटन से पहले निर्मोही अनी अखाड़े के महंत राजेंद्र दास ने वैष्णव कुंभ मेला बैठक में किन्नर अखाड़े पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किन्नर किसी संप्रदाय से जुड़े नहीं हैं। ऐसे में उन्हें भूमि का आवंटन नहीं किया सकता है। उधर, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी दास वृंदावन कुंभ में शामिल होने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
saints objection on allocation of land for Kinnar Akhara in Vrindavan Kumbh Mela
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी दास - फोटो : अमर उजाला
बीते महीने वृंदावन आईं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी दास ने कहा था कि वृंदावन कुंभ मेला बैठक में शामिल करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह पवित्र भूमि भगवान श्रीकृष्ण की है। उन्होंने कहा था कि इस आयोजन में शिविर के लिए वह प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर आवेदन करेंगी। 
विज्ञापन
saints objection on allocation of land for Kinnar Akhara in Vrindavan Kumbh Mela
वृंदावन कुंभ मेला 2021: यमुना किनारे होता कार्य - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कुंभ मेला 16 फरवरी से 25 मार्च चलेगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। यमुना किनारे घाटों को संवारा जा रहा है। वृंदावन के संतों ने कुंभ मेला में आने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नियंत्रण दिया है। इससे माना जा रहा है कि कुंभ मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री आ सकते हैं। इसके चलते अधिकारी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed