फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन चौहान हत्याकांड : शीतगृह स्वामी के बेटे के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा, पीपीई किट में फूंका था शव

Sun, 28 Aug 2022 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
Sachin Chauhan murder case  Gangster against killers of the cold house owner son agra crime news
सचिन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शीतगृह स्वामी सुरेश चौहान के बेटे सचिन चौहान की दो करोड़ की फिरौती के लिए हत्या कर दी गई थी। सचिन के मोबाइल को कानपुर में झकरकटी बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर में फेंका गया था। आरोपी शव को बल्केश्वर घाट पर ले गए थे। पहचान नहीं हो सके, इसके लिए शव को पीपीई किट में रखकर लाए और उसी में शव को फूंक दिया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी अभी जेल में बंद हैं। 

21 जून को घर से हुआ था लापता 

दयालबाग के जयराम बाग कॉलोनी निवासी शीतगृह स्वामी सुरेश चौहान के 25 वर्षीय बेटे सचिन चौहान की हत्या के पांच आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों ने शव पीपीई किट में फूंका था। बता दें सचिन चौहान 21 जून को घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया था। 
Sachin Chauhan murder case  Gangster against killers of the cold house owner son agra crime news
आरोपी मनोज बंसल, सुमित असवानी - फोटो : अमर उजाला
27 जून को एसटीएफ ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें सुरेश चौहान के साझीदार लेखराज चौहान के बेटे हर्ष, सुमित आसवानी, हैप्पी खन्ना, रिंकू और मनोज बंसल पकड़े गए थे।
 
Sachin Chauhan murder case  Gangster against killers of the cold house owner son agra crime news
सचिन की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस की पड़ताल में पता चला था कि आरोपियों ने सचिन का अपहरण किया था। खुलासा किया था कि आरोपी उसके पिता से दो करोड़ रुपये फिरौती वसूलना चाहते थे। सचिन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Chauhan murder case  Gangster against killers of the cold house owner son agra crime news
सचिन की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी शव को बल्केश्वर घाट पर ले गए थे। पहचान नहीं हो सके, इसके लिए शव को पीपीई किट में रखकर लाए थे और उसी में शव को फूंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। केस में चार्जशीट लगाई थी। इसमें हत्या, साक्ष्य मिटाने सहित अन्य का आरोपी बनाया गया। आरोपी अब भी जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Sachin Chauhan murder case  Gangster against killers of the cold house owner son agra crime news
पिता सुरेश चौहान को केक खिलाता सचिन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने फिरौती वसूलने के लिए अपहरण किया। इसके बाद हत्या कर दी गई। उनका एक संगठित गिरोह है। इसलिए गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed