Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतक हत्याकांड में मथुरा की नेशनल चैंपियन पूजा तोमर की भी गई जान, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 13 Feb 2021 01:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Feb 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
rohatk murder news mathura woman wrestler Pooja Tomar killed in rohtak
पूजा तोमर का फाइल फोटो (बायें), शव ले जाते पुलिसकर्मी (दायें) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक शहर में शुक्रवार शाम को पांच लोगों की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में मथुरा निवासी पहलवान पूजा तोमर की भी मौत हो गई। इसकी जानकारी रात साढ़े नौ बजे उनके परिजनों मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पूजा के पिता व अन्य परिजन रात को ही मथुरा से रोहतक रवाना हो गए। बता दें कि मथुरा की पहलवान पूजा अपने भार वर्ग की प्रतियोगिता में स्टेट और नेशनल चैंपियन रह चुकी थीं।

Trending Videos
rohatk murder news mathura woman wrestler Pooja Tomar killed in rohtak
रोहतक के जाट कॉलेज का अखाड़ा - फोटो : अमर उजाला
रोहतक के जाट कॉलेज में कुश्ती कोच सुखवेंद्र मोर ने शुक्रवार रात अंधाधुंध फायरिंग कर मुख्य कुश्ती कोच मनोज, उनकी पत्नी सहित पांच लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में पूजा तोमर भी शामिल हैं। पूजा तोमर मूलरूप से मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा निवासी थीं। वर्तमान में उनका परिवार मथुरा के लक्ष्मीनगर में रहता है। 
rohatk murder news mathura woman wrestler Pooja Tomar killed in rohtak
पहलवान पूजा तोमर
मथुरा में पहलवान पूजा तोमर के पिता रामगोपाल की चौधरी मार्केट है। पिता और भाई विष्णु कपड़े की दुकान करते हैं। मृतका के भाई विष्णु ने बताया कि उनकी एक बहन राधा की शादी हो चुकी है। दूसरी बहन शीतल है। तीसरी बहन पूजा सबसे छोटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rohatk murder news mathura woman wrestler Pooja Tomar killed in rohtak
रोहतक: पूजा का शव देखकर बिलखती बहन - फोटो : अमर उजाला
विष्णु ने बताया कि पूजा तोमर वर्ष 2014 से वर्ष 2020 तक 57 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिताओं में लगातार यूपी चैंपियन रह चुकी थी। वह वर्ष 2019 और वर्ष 2020 में इसी भार वर्ग में नेशनल चैंपियन भी रही। विष्णु ने बताया कि पूजा 26 जनवरी को मथुरा आई थी और कुछ दिन बाद फिर रोहतक के अखाड़े में चली गई थी। 
विज्ञापन
rohatk murder news mathura woman wrestler Pooja Tomar killed in rohtak
रोहतक: कॉलेज के बाहर रोती-बिलखती पूजा की बहन - फोटो : अमर उजाला
रोहतक में शुक्रवार शाम हुए हत्याकांड की जानकारी रात करीब साढ़े नौ बजे परिजनों को मिली। इस पर पूजा के पिता रामगोपाल, भाई विष्णु और अन्य परिजन रोहतक रवाना हो गए। मथुरा स्थित आवास पर पूजा की मां हेमलता और परिवार के अन्य सदस्य रह गए हैं। रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed