{"_id":"6acd0c132bd4ab78a9079433","slug":"rld-chief-jayant-chaudhary-sharp-retort-to-akhilesh-yadav-chavanni-statment-2026-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर जयंत का तीखा पलटवार, बोले- मेरी कीमत और सम्मान का जवाब जनता देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर जयंत का तीखा पलटवार, बोले- मेरी कीमत और सम्मान का जवाब जनता देगी
Mon, 12 Oct 2026 10:06 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:06 PM IST
सार
आगरा के जैंगारा में आयोजित रालोद की स्वाभिमान सभा में पार्टी मुखिया जयंत चाैधरी जमकर गरजे। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर तीखा पलटवार किया। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सब्सिडी देने का सराहनीय कदम उठाया है। इसके अलावा, आगरा में विश्वस्तरीय आलू अनुसंधान केंद्र की बड़ी इकाई का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते रालोद प्रमुख जयंत चाैधरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को जैंगारा के मैदान में आयोजित स्वाभिमान सभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी कीमत और सम्मान का असली जवाब जनता और कार्यकर्ता खुद देंगे।
Trending Videos
सभा को संबोधित करते जयंत चाैधरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि ब्रज की पावन रज और यहां के मेहनतकश लोगों के सम्मान में पूरी निष्ठा के साथ डटे हैं। फतेहपुर सीकरी के बहादुर लोग हर तरह की लड़ाई लड़ना भी जानते हैं और उसे जीतना भी। इस क्षेत्र के लोग किसी के सामने सिर नहीं झुकाते, केवल अपनी धरती मां के सामने झुकते हैं। उन्होंने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज की आवाज को मजबूती से उठाने, चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया। सभा की अध्यक्षता नामचीन पहलवान उदय सिंह और संचालन ब्रजेश चाहर ने किया। सभा में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन चौहान, विधायक भरतपुर सुभाष गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, कप्तान सिंह चाहर, रविंद्र चाहर, पल्लवी सक्सेना, महेश जाटव, मालती चौधरी की भी मौजूदगी रही।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चाैधरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तकनीक पर दिया जोर
जयंत ने कहा कि आज का दौर नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक कौशल का है। देश में पहली बार सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए 60,000 करोड़ रुपये निवेश किया जा रहा है। इस योजना में 17 प्रतिशत सीएसआर फंड का भी प्रावधान है, जिससे औद्योगिक जगत का सहयोग भी मिलेगा। प्रशिक्षित युवा न केवल देश में बल्कि विकसित देशों में भी लोहा मनवा सकेंगे।

स्वाभिमान सभा में जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेती-किसानी आज भी एक बड़ा संघर्ष
उन्होंने कहा कि खेती-किसानी आज भी देश के आम जनमानस के लिए एक बड़ा संघर्ष है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सब्सिडी देने का सराहनीय कदम उठाया है। इसके अलावा, आगरा में विश्वस्तरीय आलू अनुसंधान केंद्र की बड़ी इकाई का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आलू किसानों के हितों की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र आलू बोर्ड के गठन की मांग भी उठाई, ताकि फसल का उचित मूल्य और विपणन में पूरी सहायता मिल सके।

रालोद की स्वाभिमान सभा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे पढ़ेंगे वीर गोकुला जाट की कहानी
रालोद अध्यक्ष ने वीर गोकुला जाट और राजा महेंद्र प्रताप सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि आगरा ने हमेशा इतिहास और संस्कृति को संजोया है। एनसीईआरटी की नौवीं कक्षा की किताब में वीर गोकुला लाट की गाथा को शामिल करने का निर्णय स्वागत योग्य है।