फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ritika Murder Case: चेतन और अनवर गिरफ्तार, रितिका और आकाश का मोबाइल भी हुआ बरामद, खुलेंगे कई राज!

Fri, 08 Jul 2022 07:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Ritika Murder Case Chetan and Anwar arrested Ritika and Akash's mobile also recovered
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
फैशन ब्लॉगर रितिका हत्याकांड में फरार दो आरोपियों चेतन और अनवर भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उनसे हत्यारोपी आकाश और मृतका रितिका का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। 24 जून को ताजगंज स्थित ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में रहने वाली रितिका सिंह की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद ही रितिका के पति आकाश गौतम को दो महिलाओं सहित पकड़ लिया गया था। तीनों को जेल भेजा गया था। आकाश के साथ चेतन और अनवर फरार हो गए थे। वह टूंडला के रहने वाले हैं। उनके पास रितिका और आकाश का मोबाइल भी था। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही थी। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को चेतन और अनवर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे थाने लाकर पूछताछ की गई। 
Ritika Murder Case Chetan and Anwar arrested Ritika and Akash's mobile also recovered
ब्लॉगर रितिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि आकाश का दोस्त चेतन है। चेतन की दोस्ती अनवर से थी। चेतन का कहना था कि आकाश ने उसे बताया था कि ताजगंज में उसका एक फ्लैट है। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। वह उनसे फ्लैट खाली कराना चाहता है। चेतन के कहने पर ही अनवर भी आ गया था। 
Ritika Murder Case Chetan and Anwar arrested Ritika and Akash's mobile also recovered
ब्लॉगर रितिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल से खुलेंगे कई राज

पुलिस ने बताया कि चेतन और अनवर से आकाश और रितिका के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। इनकी जांच की जाएगी। यह देखा जाएगा कि घटना के समय का कोई वीडियो तो मोबाइल में नहीं है। इनको फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा जाएगा। कुछ फोटोग्राफ रितिका के मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ritika Murder Case Chetan and Anwar arrested Ritika and Akash's mobile also recovered
रितिका सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चेतन नहीं बना पाया था वीडियो

पुलिस की पूछताछ में चेतन ने यह भी बताया कि वह अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना चाहता था, लेकिन बना नहीं सका था। बाद में उसने अपना मोबाइल फेंक दिया। इस कारण पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Ritika Murder Case Chetan and Anwar arrested Ritika and Akash's mobile also recovered
रितिका हत्याकांड का आरोपी आकाश - फोटो : अमर उजाला
चेतन ने बताया कि वह आकाश और रितिका के मोबाइल लेकर भाग गया था। चेतन सामान की डिलीवरी करने का काम करता है, जबकि अनवर मजदूरी करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed