फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2023: हर्षोल्लास से मनाया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजन को किया गया सम्मानित

Thu, 26 Jan 2023 02:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 02:29 PM IST
सार

 

 

विज्ञापन
Republic Day was celebrated with enthusiasm and freedom fighters and families of martyrs were honored in Agra
गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया - फोटो : अमर उजाला

आगरा में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कमिश्नरी में झंडारोहण किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य भी मौजूद रहीं। वहीं नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडारोहण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान प्रस्तावना का संकल्प दिलाया। 



इसके अलावा पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस लाइन झंडा फहराकर संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिस लाइन ग्राउंड और कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
 
जिले में अलग-अलग स्थानों पर सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि देश ने बहुत विकास किया है, लेकिन हमें अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिए रूढ़िवादी सोच जैसे- दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं को समाज से समाप्त करना होगा। तभी हम पूरी तरह से आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के साथ-साथ आगे बढ़ाना है तो हम सभी को अपनी भावनाओं में एकता और अखंडता को समाहित करना होगा।
 

Republic Day was celebrated with enthusiasm and freedom fighters and families of martyrs were honored in Agra
कैबिनेट मंत्री ने पुलिस परेड की सलामी ली - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री ने पुलिस परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि आज देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी सन 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। उसी उपलक्ष्य में भारत देश के प्रत्येक नागरिक के द्वारा गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिए शासन। इस दिन हमारे देश भारत को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया था। 
 
Republic Day was celebrated with enthusiasm and freedom fighters and families of martyrs were honored in Agra
मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
कहा कि सभी भारतीय नागरिको के द्वारा यह दिवस बिना भेद-भाव के मनाया जाता है। हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने पर गर्व हैं। समाज में, हमारी अलग जाति, धर्म या कई अन्य बोलियां हैं, लेकिन हम फिर भी भारतीय हैं। हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा जो आहूति दी गई थी, उसके कारण ही भारत को पूर्ण स्वराज मिला। इसी दिन हम पूर्ण रूप से स्वाधीन हो गए थे। देश की सीमा की सुरक्षा करने तथा देश और प्रदेश में शांति कायम करने के लिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सेना और पुलिस के जवान पूरी तन्मयता से अंजाम देते हैं। इससे देशवासी बिना किसी आशंका और भय के अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day was celebrated with enthusiasm and freedom fighters and families of martyrs were honored in Agra
संविधान प्रस्तावना की दिलाई गई शपथ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जो लोग प्रशासनिक सेवा में है या शासकीय सेवा में हैं तथा सार्वजनिक जीवन से जुड़े हैं, हम लोगों का ध्येय होना चाहिए कि प्रतिष्ठा और अवसर की समता सबको मिले। इसके लिए माहौल उत्पन्न करना चाहिए। कहा कि हम लोगों को सभी व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए। हमारे मन में छोटे-बड़े की भावना कभी नहीं होनी चाहिए, यही संविधान का उद्देश्य भी है। 
 
विज्ञापन
Republic Day was celebrated with enthusiasm and freedom fighters and families of martyrs were honored in Agra
कैबिनेट मंत्री ने सलामी ली - फोटो : अमर उजाला
कहा कि हमारे देश का प्रत्येक नागरिक आर्थिक और सामाजिक रुप से स्वाधीन हो और सभी बराबर हों। संविधान की जो मूल भावना है, राष्ट्र की गरिमा व राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और बंधुत्वता बढ़ाने के लिए है अगर हम अपने देश को मजबूत देखना चाहते हैं और आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस ओर विशेष ध्यान रखना होगा। 
  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed